सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Outlook: क्या आज संभलेगा मार्केट? मारुति और बैंक ऑफ इंडिया समेत इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:02 AM (GMT+05:30)

सोमवार की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी में मजबूती ...और पढ़ें

आज कई कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज कई कंपनियों के आएंगे नतीजे

HighLights

  1. गिफ्ट निफ्टी में तेजी से बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद

  2. आज कई कंपनियों के Q2 नतीजे जारी होंगे

  3. HCL Tech, RBL Bank, Ircon International जैसे शेयर फोकस में

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को आई गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 52.50 अंक या 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 22,423 पर है, जो कि शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वेस्ट एशिया संकट के सॉल्यूशन को लेकर अनिश्चितता के बीच भारतीय मार्केट सतर्क रह सकता है। जैसे-जैसे दूसरी तिमाही की कमाई का सीजन रफ्तार पकड़ेगा, मार्केट में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। इस बीच आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर फोकस में रह सकते हैं।

Q2 Results Today - ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, हीरो मोटर्स, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, डेन नेटवर्क्स, GTPL हैथवे, PNB गिल्ट्स, स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) और टाटा एलेक्सी 13 अक्टूबर को तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

HCL Technologies - मुनाफा 21.2% बढ़कर ₹5,132 करोड़ हुआ (पहले ₹4,235 करोड़ था)। रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹35,620 करोड़ हुआ (पहले ₹31,942 करोड़ था)।

RBL Bank - मुनाफा 170% बढ़कर ₹482 करोड़ हुआ (पहले ₹179 करोड़ था)। नेट इंटरेस्ट इनकम 37% बढ़कर ₹2,131 करोड़ हुई (पहले ₹1,551 करोड़ थी)।

ICICI Prudential Asset Management Company - मुनाफा 6.1% बढ़कर ₹889 करोड़ हुआ (पहले ₹838 करोड़ था)। रेवेन्यू 16.3% बढ़कर ₹1,673.8 करोड़ हुआ (पहले ₹1,439.1 करोड़ था)। 30 रुपये के डिविडेंड का भी एलान।

TD Power Systems - कंपनी ने 12 अक्टूबर को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू बंद कर दिया है। इसमें 775 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 77.41 लाख शेयर जारी करके 600 करोड़ रुपये जुटाए गए।

Cohance Lifesciences - कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर उमंग वोहरा की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है।

Ircon International - कंपनी को बिहार में ईस्ट सेंट्रल रेलवे से 862.5 करोड़ रुपये का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) वर्क ऑर्डर मिला है।

Karur Vysya Bank - बैंक ने अपने ग्राहकों की इंश्योरेंस जरूरतों को पूरा करने के लिए जनरल इंश्योरेंस प्रोडक्ट बेचने के मकसद से ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

Maruti Suzuki India - नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने जानकारी दी है कि कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) से जुड़ा मामला 2 नवंबर, 2026 को नहीं सुना जाएगा। NCLAT के सामने सुनवाई की अगली तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

Bank of India - बैंक ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज के 575.4 करोड़ रुपये के नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) अकाउंट को धोखाधड़ी (फ्रॉड) के तौर पर क्लासिफाई किया है।

ये भी पढ़ें - रिलायंस की नई पीढ़ी तैयार! JIO के 106 अरब डॉलर के मेगा IPO से साबित होगी बच्चों की काबिलियत; आकाश और ईशा कर रहे लीड

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)