शेयर बाजार में आज पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद, गिफ्ट निफ्टी मजबूत, इन कंपनियों के Q2 नतीजों पर रहेगी नजर
भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है, जिसमें गिफ्ट निफ्टी मजबूती दिखा रहा है। कई प्रमुख कंपनियों ...और पढ़ें

आज शेयर बाजार में तेज शुरुआत की उम्मीद
HighLights
भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद
HCL, DMart सहित कई कंपनियों के Q2 नतीजे आज
गिफ्ट निफ्टी में मजबूती, बाजार के लिए सकारात्मक संकेत
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से शेयर बाजार के लिए नया कारोबारी हफ्ता शुरू हो रहा है। नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार को शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद है। दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 22 अंक या 0.10 फीसदी की मजबूती के साथ 22,624.50 पर है, जो स्टॉक मार्केट के लिए पॉजिटिव संकेत है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि ग्लोबल रिस्क बढ़ने के बीच भारतीय इक्विटीज के सतर्क रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे।
Q2 Results Today - HCL टेक्नोलॉजीज, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, RBL बैंक, एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया), प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज और स्वराज इंजन आज अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे।
Avenue Supermarts - मुनाफा 7.6% बढ़कर ₹803.6 करोड़ हुआ (पहले ₹746.6 करोड़ था)। रेवेन्यू 18.4% बढ़कर ₹19,206.2 करोड़ हुआ (पहले ₹16,218.8 करोड़ था)।
DMart - मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹743.6 करोड़ हुआ (पहले ₹685 करोड़ था)। रेवेन्यू 17.8% बढ़कर ₹19,644 करोड़ हुआ (पहले ₹16,676.3 करोड़ था)।
Canara Robeco Asset Management Company - मुनाफा 21.5% बढ़कर ₹59.2 करोड़ हो गया (पहले ₹48.7 करोड़ था)। रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹121.6 करोड़ हो गया (पहले ₹103.9 करोड़ था)।
Can Fin Homes - मुनाफा 9.2% बढ़कर ₹274.6 करोड़ हुआ (पहले ₹251.4 करोड़ था)। नेट इंटरेस्ट इनकम 6.65% बढ़कर ₹431.5 करोड़ हुई (पहले ₹404.6 करोड़ थी)।
Anand Rathi Wealth - मुनाफा 10.4% घटकर ₹88.96 करोड़ हुआ (पहले ₹99.26 करोड़ था)। रेवेन्यू 15.7% बढ़कर ₹344 करोड़ हुआ (पहले ₹297.4 करोड़ था)।
Canara HSBC Life Insurance Company - मुनाफा 5.5% बढ़कर ₹43.05 करोड़ हुआ (पहले ₹40.8 करोड़ था)। नेट प्रीमियम इनकम 13% बढ़कर ₹2,553.2 करोड़ हुई (पहले ₹2,259.7 करोड़ थी)।
Poonawalla Fincorp - मुनाफा 5 गुना बढ़कर ₹374.85 करोड़ हुआ (पहले ₹74.2 करोड़ था)। नेट इंटरेस्ट इनकम 75.7% बढ़कर ₹1,589 करोड़ हुई (पहले ₹904.5 करोड़ थी)।
Lenskart Solutions - Alpha Wave Ventures ब्लॉक डील के जरिए Lenskart में लगभग 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 640 रुपये प्रति शेयर और ऑफर का साइज लगभग 1,691 करोड़ रुपये तय किया गया है।
KEC International - कंपनी को अपने भारत के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में 1,014 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इनमें पश्चिमी भारत में एक पंपड स्टोरेज प्लांट (PSP) से बिजली पहुंचाने के लिए 765 kV ट्रांसमिशन लाइन लगाने का पहला ऑर्डर भी शामिल है।
Meesho - मीशो की 'मेगा ब्लॉकबस्टर सेल 2026' को पूरे भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और पहले दिन ऑर्डर पिछले साल के मुकाबले लगभग 75% बढ़ गए। सेल शुरू होने के सिर्फ़ 15 मिनट के अंदर ही ऑर्डर की संख्या बढ़कर 75,000 प्रति मिनट से अधिक हो गई।
Infosys - कंपनी को उम्मीद नहीं है कि US लेबर डिपार्टमेंट द्वारा परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) प्रोग्राम के तहत एप्लीकेशन सस्पेंड करने से उसके कामकाज पर कोई खास असर पड़ेगा। इन्फोसिस पूरे अमेरिका में अपने कर्मचारियों, क्लाइंट्स और समुदायों के प्रति, और सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें - कैशियर से उद्योगपति बनने का अनोखा सफर: ऐसे गूजरमल मोदी ने बसाया ऐतिहासिक मोदीपुरम! मोदीनगर जैसा है रोचक इतिहास
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
