सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रौनक, सेंसेक्स 308 अंक उछला, निफ्टी 23053 पर बंद

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 03:53 PM (IST)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स 308 अंक और निफ्टी 116 अंक ऊपर रहा।

सेंसेक्स 308 अंक बढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 308 अंक बढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ।

HighLights

  1. सेंसेक्स 308 अंक बढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ।

  2. निफ्टी 116 अंक की तेजी के साथ 23,053.10 पर पहुंचा।

  3. आईटी और फार्मा सेक्टर में अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के अंतिम कारोबारी वाले दिन निफ्टी 23000 के स्तर के ऊपर रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 591.55 अंक या 0.79 प्रतिशत उछलकर 74,742.59 पर पहुंच गया। निफ्टी 181.35 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,118.10 पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई।

ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 117 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसकी वजह यह चिंता है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य हमले शुरू कर सकता है, जिससे इस क्षेत्र में नई उथल-पुथल मच सकती है और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 308.49 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,459.53 पर, और निफ्टी 116.35 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,053.10 पर बंद (Sensex and NIfty Closed) हुआ। इस दौरान 1233 शेयरों में तेजी आई, 2788 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 146 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी और किनमें दिखी गिरावट

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और सन फार्मा शामिल थे, जबकि अडानी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज, एमएंडएम और कोल इंडिया में गिरावट देखने को मिली।

सेक्टरों की बात करें तो, आईटी इंडेक्स में 2.5% और फार्मा इंडेक्स में 1.7% की तेजी आई। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी और मीडिया सेक्टर में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही, जबकि ऑटो, निफ्टी बैंक, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी सेक्टर में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

क्या बोले एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि  लगातार बनी महंगाई की चिंताओं के कारण इक्विटी मार्केट दबाव में रहा। फेड के साथ-साथ ECB और BoJ ने भी ब्याज दरों को स्थिर रखा, जबकि AI वैल्यूएशन को लेकर नई चिंताओं का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव की नई खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया। इसके चलते मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली। लार्ज-कैप शेयरों ने अपेक्षाकृत बेहतर मजबूती दिखाई, जिसे IT सेक्टर का सहारा मिला। ग्लोबल AI शेयरों से पैसा निकालकर चुनिंदा IT शेयरों में निवेश किया गया। वहीं, अच्छे नतीजों और डिफेंसिव डिमांड के चलते फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी रही।

यह भी पढ़ें- Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ 324 करोड़ रुपये का घाटा

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)