सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: तेज शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार हुआ सपाट बंद, मेटल और बैंकिंग शेयरों ने दिया सहारा

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Fri, 21 Aug 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की तेजी दर्ज की गई। मेटल और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद।

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद।

HighLights

  1. भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद।

  2. मेटल और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को खरीदारी का सहारा दिया।

  3. विशेषज्ञों ने वैश्विक बॉन्ड यील्ड और आरबीआई नीति पर चिंता जताई।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 और निफ्टी 20.15 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,252.00 (Sensex Nifty Closed) पर था।

सत्र के दौरान बाजार में खरीदारी को सहारा मेटल और बैंकिंग शेयरों ने दिया। सूचकांकों में निफ्टी मेटल 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी बैंक (0.46 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.46 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.40 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.32 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.22 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (0.15 प्रतिशत) की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

इनमें देखी गई खरीदारी 

इसके अलावा निफ्टी एफएमसीजी (0.74 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (0.60 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (0.46 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (0.40 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर ( 0.25 प्रतिशत) की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 64.20 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,735.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 136.30 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,977.75 पर था।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टाइटन, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक गेनर्स थे। ट्रेंट, मारुति सुजुकी, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचयूएल, इन्फोसिस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।

क्या बोले एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा- "ग्लोबल बॉन्ड यील्ड का ऊंचा स्तर मार्केट के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और लगातार महंगाई की आशंकाओं के कारण, बॉन्ड यील्ड को कम करने के लिए US ट्रेजरी के हालिया कदम से कोई खास राहत नहीं मिली। घरेलू स्तर पर, महंगाई के जोखिम और लिक्विडिटी में कमी के चलते RBI की सख्त रुख वाली मीटिंग के मिनट्स ने भारत की 10-साल की बॉन्ड यील्ड को दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है। इस बीच, हालिया सर्विस PMI डेटा अनिश्चित ग्लोबल माहौल के बावजूद घरेलू मजबूती को दिखाता है। हालांकि, हालिया गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन और मजबूत क्रेडिट ग्रोथ के दम पर फाइनेंशियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों में अच्छी वैल्यू बाइंग हो रही है, जिससे मार्केट सपाट कारोबार कर रहा है। मेटल की स्थिर कीमतें भी कमोडिटी स्टॉक्स को जरूरी सपोर्ट दे रही हैं।"

घरेलू स्तर पर, आरबीआई की सख्त रुख वाली मीटिंग के मिनट्स और स्थानीय महंगाई के जोखिम व कम लिक्विडिटी के कारण भारत की 10-साल की बॉन्ड यील्ड दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि हालिया सर्विस पीएमआई डेटा अनिश्चित ग्लोबल माहौल के बावजूद घरेलू मजबूती को दिखाता है। हालांकि, गिरावट के बाद आकर्षक वैल्यूएशन और मजबूत क्रेडिट ग्रोथ के दम पर फाइनेंशियल सेक्टर की बड़ी कंपनियों में अच्छी वैल्यू बाइंग से मार्केट सपाट कारोबार कर रहा है। मेटल की स्थिर कीमतें भी कमोडिटी स्टॉक्स को अहम सपोर्ट दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की Vedanta Aluminium ने फिर किया धमाका, IIT Delhi के साथ मिलकर बना दिए दो नए एडवांस मेटल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।