सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 390 अंक उछला; निफ्टी 25850 के पार

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 65 अंक से अधिक चढ़ा। विदेशी निवेश और आईटी शेयरों में तेजी इस उछाल के प्रमुख कारण रहे।

सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ।

HighLights

  1. सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 84,328.59 पर बंद हुआ।

  2. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार में तेजी आई।

  3. आईटी शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी बढ़त के साथ बंद हुए। इससे पहले बुधवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। 26 नवंबर को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 390.31 अंक (0.46%) की बढ़त के साथ 84,328.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 65.25 अंक (0.25%) चढ़कर 25,884.50 पर पहुंच (Sensex Nifty Closed) गया।

दोपहर के समय हुए नुकसान से उबरते हुए, दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार का रुख सकारात्मक रहा। 2,149 शेयरों में तेजी आई, 1,906 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 171 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी के इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी और इसमें दिखी गिरावट

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में HCL, BSE, Infosys, रिलायंस, टेक महिंद्रा आदि शामिल रहें। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, बजार फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस नेस्ले इंडिया, आदि शामिल रहे।

तेजी वाले शेयर

NSE top gainer

गिरावट वाले शेयर

NSE Looser

बाजार में क्यों आई तेजी?

FII निवेश: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और पिछले सत्र में 4,479 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में मजबूती के संकेत: एशियाई बाजारों में वापसी देखने को मिली। पिछले सत्र में आई भारी गिरावट के बाद दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi), जापान के निक्केई 225 (Nikkei 225) और हांगकांग के हैंग सेंग (Hang Seng) सूचकांक में सुधार हुआ।

IT शेयरों में खरीदारी: निफ्टी IT इंडेक्स में लगभग 4 प्रतिशत की तेजी आई, जिसमें शामिल 10 में से 8 शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार बंद किया। इसमें विप्रो सबसे आगे रहा, जिसके शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी आई।

क्या बोले एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा- "लगातार विदेशी निवेश और चुनिंदा खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबर गया। कच्चे तेल की स्थिर कीमतों और प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के बावजूद बाजार में सकारात्मक उछाल देखने को मिला। आईटी क्षेत्र में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई, क्योंकि हफ्तों की बिकवाली के बाद एशियाई तकनीकी शेयरों में तेजी आई। धातुओं की कीमतों में सुधार के साथ-साथ धातुओं के शेयरों में भी तेजी आई, और मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया, जो बाजार में मजबूत भागीदारी का संकेत देता है।"

उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अलग चेतावनी लेबल लागू करने की मांग के बाद एफएमसी क्षेत्र में अनुपालन संबंधी चिंताएं बढ़ने से बाजार पिछड़ गया। वैश्विक स्तर पर, उम्मीद से अधिक अमेरिकी जीडीपी और मजबूत मुद्रास्फीति ने फेडरल रिजर्व द्वारा और अधिक सख्ती बरतने की आशंकाओं को बल दिया है, जिससे वैश्विक यील्ड और शेयर बाजार के मूल्यांकन पर दबाव बना हुआ है। निकट भविष्य में बाजार का रुख सकारात्मक लेकिन अस्थिर बना हुआ है, क्योंकि विदेशी तरलता से गिरावट को सीमित करने में मदद मिलनी चाहिए, जबकि वैश्विक दरें, कच्चा तेल और व्यापार वार्ता मूल्यांकन में वृद्धि को सीमित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- अपमान की आग से बना था भारत का पहला 5-स्टार होटल! 126 साल पहले सिर्फ ₹30 था किराया, 26/11 के काले दिन का भी गवाह

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।