सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 318 अंक टूटा; निफ्टी 25144 पर बंद

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:01 PM (IST)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुए, सेंसेक्स 318 अंक और निफ्टी ...और पढ़ें

सेंसेक्स 318 अंक और निफ्टी 155 अंक गिरकर बंद।

सेंसेक्स 318 अंक और निफ्टी 155 अंक गिरकर बंद।

HighLights

  1. सेंसेक्स 318 अंक और निफ्टी 155 अंक गिरकर बंद।

  2. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और कमजोर वैश्विक संकेतों से गिरावट।

  3. FMCG छोड़कर सभी सेक्टरों में गिरावट, ऑटो, रियल्टी, मेटल सबसे ज्यादा प्रभावित।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग दिन गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 318.56 अंक (0.39%) गिरकर 81,592.45 पर और निफ्टी 155.05 अंक (0.61%) गिरकर 25,144.30 पर बंद हुआ। इस दौरान 1763 शेयरों में तेजी आई, 2328 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 167 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शुक्रवार को भारतीय रुपया 21 पैसे गिरकर 94.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछली बार यह 94.03 पर बंद हुआ था।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट और किसमें दिखी तेजी

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। वहीं, तेजी दिखाने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स शामिल थे।

FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए, जिनमें ऑटो, रियल्टी और मेटल सेक्टर में 1-1% की गिरावट देखी गई।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.2-0.2% की गिरावट आई।

बाजार में क्यों आई गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 92 डॉलर से बढ़कर लगभग 95.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं। सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों में तेजी आने और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से शिपिंग में रुकावट आने के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पर खतरा पैदा हो गया है।

कमजोर वैश्विक संकेत: एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफा देने के बाद, अमेरिकी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरा सत्र रहा और अंत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।

क्या बोले एक्सपर्ट?

बोनान्जा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी ने कहा कि भारतीय इक्विटी बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे लगातार तीन दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया। सेंसेक्स 319 अंक गिरकर लगभग 81,592 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 155 अंक गिरकर 25,144 पर बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि सबसे बड़ी चिंता अक्टूबर की खुदरा महंगाई (रिटेल इंफ्लेशन) को लेकर रही, जो सितंबर के 5.54% से बढ़कर 6.09% हो गई। यह पिछले दो वर्षों में पहली बार है जब महंगाई दर RBI की 6% की ऊपरी सहन-सीमा (टॉलरेंस लिमिट) को पार कर गई है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो, रियल्टी और ऑटो सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट रही, जबकि फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और मेटल शेयरों पर भी दबाव बना रहा।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफे में 65% की भारी गिरावट; शेयर की कीमत ₹20 से कम

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।