सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एनर्जी के बाद अब कोयला बाजार में IEX की एंट्री! खरीदारों और विक्रेताओं को मिल सकता है नया ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Mon, 28 Sep 2026 03:29 PM (IST)

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) की इकाई इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड ने कोयला नियंत्रक संगठन (CCO) से लाइसेंस के लिए आवेदन ...और पढ़ें

आईएएक्स की इकाई ने कोयला एक्सचेंज के लाइसेंस के लिए आवेदन किया

आईएएक्स की इकाई ने कोयला एक्सचेंज के लाइसेंस के लिए आवेदन किया

HighLights

  1. IEX ने कोयला नियंत्रक संगठन से लाइसेंस हेतु आवेदन किया

  2. यह कोयला कारोबार के लिए एक संगठित प्रौद्योगिकी-आधारित मंच बनेगा

  3. आईईएक्स समूह की कोयला बाजार में महत्वपूर्ण नई एंट्री होगी

एजेंसी, नई दिल्ली। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड ने कोयला एक्सचेंज के नियामक ‘कोयला नियंत्रक संगठन’ (सीसीओ) के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
आईईएक्स ने बयान में कहा कि इंडियन कोल एक्सचेंज कोयला कारोबार के लिए भौतिक डिलिवरी आधारित एक संगठित एवं प्रौद्योगिकी-आधारित मंच होगा। इस पर कोयला एक्सचेंज नियम, 2026 के तहत कारोबार किया जाएगा।

इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड का गठन

आईईएक्स ने एक जून, 2026 को इंडियन कोल एक्सचेंज लिमिटेड का गठन किया था और इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 100 करोड़ रुपये है। ऊर्जा कारोबार से जुड़ी कंपनी ने कहा कि एक्सचेंज खरीदारों और विक्रेताओं को एक साझा मंच पर लाकर निर्धारित डिलिवरी केंद्रों पर कारोबार की सुविधा देगा। इससे कोयले के मूल्य निर्धारण और बाजार तक पहुंच को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कोयला बाजार में प्रवेश

इंडियन कोल एक्सचेंज के जरिये आईईएक्स समूह कोयला बाजार में प्रवेश करेगा। इसके साथ समूह के बिजली और प्राकृतिक गैस बाजार कारोबार का भी विस्तार होगा। आईईएक्स बिजली, नवीकरणीय बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र और ऊर्जा बचत प्रमाणपत्रों की भौतिक आपूर्ति के लिए देशभर में स्वचालित कारोबार मंच उपलब्ध कराता है।

ये भी पढ़ें - ₹10 से कम वाले शेयरों में लगातार क्यों लगता है सर्किट? खरीदने में कई रिस्क; समझ लीजिए पेनी स्टॉक्स का मायाजाल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)