छोटे पैकेटों के बड़े धमाके ! Penny Stocks ने भर दी जेब, 4 दिन में 57% तक रिटर्न देने वाले 5 शेयर
स्वतंत्रता दिवस के कारण शेयर बाजार बीते हफ्ते में केवल 4 दिन खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1% की वृद्धि हुई। NDL वेंचर्स यात्रा ऑनलाइन एडकाउंटी मीडिया इंडिया रिको ऑटो और कल्पना इंडस्ट्रीज जैसे कुछ शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया जिनमें NDL वेंचर्स ने 57.22% का रिटर्न दिया।

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा। यानी बीते हफ्ते सिर्फ 4 ही दिन शेयर बाजार में कारोबार हुआ। पिछले सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी (Nifty) 268 अंक या 1.10 प्रतिशत बढ़ा। यानी दोनों इंडेक्स करीब 1 फीसदी ही ऊपर चढ़े।
मगर 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने बीते हफ्ते 4 दिन में निवेशकों को 57 फीसदी से अधिक रिटर्न दे दिया। मगर जिन शेयरों ने सबसे तगड़ा रिटर्न दिया, वो स्मॉल या माइक्रो कैप शेयर हैं, जिनमें जोखिम अधिक होता है। इसलिए इनमें कभी भी निवेश सोच-समझकर करें।
NDL Ventures Share Price
बीते हफ्ते इसका शेयर 63.51 रु से 99.85 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 57.22 फीसदी रिटर्न मिला। बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.75 रु या 0.76 फीसदी की मजबूती के साथ BSE पर 99.85 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 336.48 करोड़ रु है।
Yatra Online Share Price
यात्रा ऑनलाइन का शेयर 95.27 रु से 141.76 रु पर पहुंच गया और इसने निवेशकों को 47.87 फीसदी रिटर्न दिया। बीते शुक्रवार को कंपनी का शेयर 6.80 रु या 4.58 फीसदी की मजबूती के साथ BSE पर 141.76 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर यात्रा ऑनलाइन की मार्केट कैपिटल 2,224.44 करोड़ रु है।
Adcounty Media India Share Price
एडकाउंटी मीडिया इंडिया ने पिछले हफ्ते 43.25 फीसदी फायदा कराया। इसके शेयर ने 146.25 रु से 209.50 रु तक पहुंचने में इतनी तेजी हासिल की। शुक्रवार को इसका शेयर 9.63 फीसदी उछल कर 209.50 रु पर बंद हुआ, जिस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 472.70 करोड़ रु है।
Rico Auto Share Price
रिको ऑटो के शेयर ने भी काफी बढ़त हासिल की और 67.41 रु से 92.06 रु तक पहुंचने में 36.57 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। शुक्रवार को इसका शेयर 12.33 रु या 15.46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 92.06 रु पर बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल 1,245.43 करोड़ रु है।
Kkalpana lndustries Share Price
कल्पना इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 4.27 फीसदी की मजबूती के साथ 15.40 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 144.87 करोड़ रु है। इसने पिछले हफ्ते निवेशकों को 36.28 फीसदी रिटर्न दिया।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी जानकारी निवेश की राय नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।