HDFC Bank Shares: 8% तक गिरे एचडीएफसी बैंक के शेयर, आतनु चक्रवती के इस्तीफे से हाहाकार, क्या और बढ़ेगी गिरावट?
एचडीएफसी बैंक के शेयर अतानु चक्रवर्ती के पार्ट-टाइम चेयरमैन पद से इस्तीफे के बाद 8% तक गिर गए। चक्रवर्ती ने ...और पढ़ें

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी गिरावट
HighLights
एचडीएफसी बैंक के शेयर 8% तक गिरे।
अतानु चक्रवर्ती ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया।
एक्सपर्ट ने कहा- शेयरों के लिए 770 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है।
नई दिल्ली। मार्केट कैप के लिहाज से देश के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Shares) के शेयरों में तेज गिरावट आ गई है और शुरुआती कारोबार में यह 8 फीसदी तक गिर गए। दरअसल, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में यह मंदी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद आई है।
एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा है कि इसके पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों गिरे शेयर?
एचडीएफसी बैंक से आतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा और उनके आरोप कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिहाज से बेहद चिंताजनक हैं, इसलिए बैंक के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। आतनु चक्रवर्ती ने कहा है कि वे पिछले दो सालों में बैंक के अंदर हुई कुछ घटनाओं और तौर-तरीकों से सहमत नहीं थे इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि "बैंक के अंदर कुछ ऐसी घटनाएँ और तौर-तरीके, जिन्हें मैंने पिछले दो सालों में देखा है, मेरे निजी मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।" वे 2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे।
क्या और बढ़ेगी शेयरों में गिरावट?
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा कि एचडीएफसी बैंक शेयरों के लिए 770 रुपये का लेवल अहम सपोर्ट है इसके नीचे जाने पर गिरावट और बढ़ सकती है, जबकि 815 रुपये अहम रेजिस्टेंस है इसके क्रॉस होने पर शेयरों में फिर से 832 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने आज शुरुआती कारोबार में 770 रुपये का निचला स्तर छुआ और यहीं से शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
