सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajputana Stainless Share Price: हाथ लगी सिर्फ उम्मीद, इसकी लिस्टिंग ने निवेशकों का मन किया दुखी; न मिला मुनाफा और न हुआ घाटा

Published: Thu, 19 Mar 2026 10:17 AM (IST)

Rajputana Stainless Share Price: राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ की लिस्टिंग उम्मीदों के विपरीत रही। निवेशकों को तगड़े जीएमपी (IPO GMP) के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ की लिस्टिंग सपाट, नहीं हुआ मुनाफा।

  2. शेयर 122 रुपये के इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हुआ।

  3. लिस्टिंग के बाद शेयर में 8 रुपये की गिरावट।

IPO News: राजपुताना स्टेनलेस (Rajputana Stainelss Share Price) की फाइनली शेयर बाजार में एंट्री ही हो गई। इसके तगड़े जीएमपी (IPO GMP) को देखते हुए निवेशकों ने इस आईपीओ से काफी उम्मीदें लगाई थी। हालांकि उनकी इन उम्मीदों पर पानी फिर गया। राजपुताना स्टेनलेस की लिस्टिंग (Rajputana Staineless Listing Price) न ही मुनाफे और न ही गिरावट के साथ हुई। 

इसका अर्थ हुआ इसका इश्यू प्राइस ही लिस्टिंग प्राइस बन गया। इसके साथ ही निवेशकों के हाथों में कुछ भी प्रॉफिट नहीं लगा। 

Rajputana Stainless Listing Price: कितने पर हुई लिस्टिंग?

राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ का इश्यू प्राइस 122 रुपये प्रति शेयर था। इसका मतलब है कि इतनी ही कीमत में निवेशकों ने इस आईपीओ पर अप्लाई किया। इसका लिस्टिंग प्राइस भी 122 रुपये प्रति शेयर रहा। इसका अर्थ है कि निवेशकों को लिस्टिंग से कोई मुनाफा नहीं मिला और न ही कोई घाटा हुआ।

Rajputana Share Price: कितना है शेयर प्राइस?

लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सुबह 10.09 बजे एनएसई पर राजपुताना स्टेनलेस के एक शेयर का प्राइस 114 रुपये चल रहा है। इसमें लगभग 8 रुपये प्रति शेयर की गिरावट है। बीएसई में इसके एक शेयर का दाम 114.85 रुपये चल रहा है। इसमें कुल 8 रुपये प्रति शेयर की गिरावट है। 

शेयर गिरने पर कितना हुआ नुकसान?

इसका लॉट साइज 110 इक्विटी शेयर्स का था। इसका मतलब है कि निवेशकों को इस आईपीओ में अप्लाई करने के लिए 13,420 रुपये निवेश किए। अगर किसी निवेशक ने राजपुताना स्टेनलेस के 110 शेयर्स अब तक होल्ड करके रखे हैं तो सुबह 11 बजे तक उसे 8 रुपये प्रति शेयर यानी 880 रुपये का नुकसान हो चुका है। 

राजपुताना स्टेनलेस आईपीओ का जीएमपी काफी अच्छा रहा था। इसके जीएमपी से आकर्षित होकर ही निवेशकों ने इस पर पैसा लगाया था। लेकिन निवेशकों को इसकी लिस्टिंग से मुनाफा नहीं मिला और शेयर बाजार में एंट्री के बाद इसके शेयर में आई गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। 

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)