सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HDFC Bank Share Target: 26% गिरा एचडीएफसी बैंक का शेयर, मगर अब चढ़ सकता है 69%; टार्गेट कितना?

Published: Tue, 31 Mar 2026 08:49 AM (GMT+05:30)

एचडीएफसी बैंक के शेयर में इस साल 26% की गिरावट आई है, जो सोमवार को ₹731.80 पर बंद हुआ। हालांकि, ब्रोकरेज फर्मों को इसमें अच्छी बढ़त की उम्मीद है।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी की उम्मीद

एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी की उम्मीद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। साल 2026 एचडीएफसी बैंक के शेयर के लिए अच्छा साबित नहीं हो रहा है। इस साल अब तक मार्केट कैपिटल के लिहाज से सबसे बड़े बैंक का शेयर 26 फीसदी गिरा है। दो जनवरी को इसका रेट 1001.20 रुपये पर है, जबकि सोमवार को ये BSE पर इसका शेयर 24.45 रुपये या 3.23 फीसदी गिरकर 731.80 रुपये बंद हुआ।
कई ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि एचडीएफसी बैंक का शेयर मौजूदा भाव से अच्छा रिटर्न दे सकता है। आइए जानते हैं कितना है इसके शेयर का टार्गट।

JP Morgan ने कितना दिया टार्गेट?

प्राइस टार्गेट : ₹1010, संभावित बढ़त: 38%

HDFC Bank की रेटिंग 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'ओवरवेट' की और बताया कि रिस्क-रिवॉर्ड अब ज्यादा फायदेमंद है। मर्जर के बाद से वैल्यूएशन अपने सबसे निचले स्तर पर है, और इसका मुख्य बिजनेस मजबूत है। FY27-28 के दौरान कमाई में तेजी आने की संभावना साफ होने के साथ ही, वैल्यूएशन की री-रेटिंग की गुंजाइश दिख रही है।

Jefferies को कितनी बढ़त की उम्मीद?

एचडीएफसी बैंक Jefferies के टॉप बैंक शेयरों में शामिल है। इसके मुताबिक बैंक की वैल्यूएशन आकर्षक हैं। FY27 के अनुमानित Price to Book के 1.6 गुना, Price to Earnings के 13 गुना पर वैल्यूएशन है, जो कि ICICI Bank के मुकाबले डिस्काउंट पर और अपने जैसे दूसरे बैंकों के मुकाबले कम प्रीमियम पर है।
जेफरीज ने शेयर के लिए 1240 रुपये का टार्गेट दिया है, जो कि मौजूदा भाव से 69 फीसदी की बढ़त होगी।

ये भी पढ़ें - Stock Market Holiday: महावीर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार में कारोबार होगा या नहीं? दूर कर लें कंफ्यूजन

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी जानकारी ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गयी है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)