सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HDFC Bank Share Target: 3 महीने के हाई पर पहुंचा एचडीएफसी बैंक का शेयर, अभी और चढ़ने की उम्मीद; देखें टारगेट

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:08 AM (IST)

एचडीएफसी बैंक का शेयर 2% से अधिक बढ़कर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, इसकी मार्केट कैप ...और पढ़ें

HDFC Bank का शेयर चढ़ा

HDFC Bank का शेयर चढ़ा

HighLights

  1. एचडीएफसी बैंक का शेयर 2% से अधिक बढ़ा

  2. JM फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस 850 रुपये किया

  3. मोतीलाल ओसवाल ने एचडीएफसी बैंक के लिए 925 रुपये का टारगेट दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Share Price) के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की तेजी आई है और ये तीन महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया है। पिछले सेशन में बैंक के शेयर ने 800 रुपये का आंकड़ा पार किया था और आज ये 815 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।
इस साल 28 अक्टूबर को यह शेयर गिरकर 668.90 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था। तब से, इस स्टॉक में 21% की तेजी आई है। फिलहाल आज ये बीएसई पर करीब 10 बजे 2.36% बढ़कर 814.90 रुपये पर पहुंच गया है। HDFC बैंक की मार्केट कैप बढ़कर 12.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। आगे इस शेयर के लिए क्या स्ट्रैटजी रखें? आइए आपको बताते हैं।

ओवरबॉट स्थिति में है शेयर

RSI के लिहाज से, चार्ट पर एचडीएफसी बैंक का स्टॉक 'ओवरबॉट' स्थिति में है, जिसकी वैल्यू 74.4 है। 70 से ऊपर की वैल्यू यह संकेत देती है कि स्टॉक चार्ट पर ओवरबॉट स्थिति में है। इस बैंकिंग स्टॉक का रुझान 'बुलिश' (तेजी वाला) रहा है।
साथ ही ये 10, 20, 30, 50, 100, 150 और 200 दिनों के 'सिंपल मूविंग एवरेज' (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है।

कितना है शेयर का टारगेट?

ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने एचडीएफस बैंक के लिए अपना टारगेट प्राइस 800 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार लो LCR (113%) और ऊंचे CD रेशियो (96%) के कारण शॉर्ट टर्म में ग्रोथ की कुछ बाधाएं हो सकती हैं, लेकिन मध्यम अवधि में NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में सुधार को लेकर सकारात्मक नजरिया है।

JM फाइनेंशियल के अनुसार बेहतरीन एसेट क्वालिटी और स्टॉक में गिरावट के बाद आकर्षक हो चुके वैल्युएशन को देखते हुए, HDFC बैंक की रेटिंग को 'ADD' से बढ़ाकर 'BUY' किया जा रहा है।

मोतीलाल ने कितना रखा टारगेट?

वहीं मोतीलाल ओसवाल ने एचडीएफसी बैंक के लिए 925 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने FY27/FY28 के लिए अपनी कमाई के अनुमानों को 3.5% तक बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि HDFC बैंक का FY28E RoA 1.74% और RoE 14.1% रहेगा।

ये भी पढ़ें - महासागर में 3 दिग्गजों की महा-साझेदारी: ONGC, रिलायंस और BP मिलकर समुद्र से निकालेंगे 'खजाना', $1 अरब की मेगा तैयारी!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।