सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPO News: आग बुझाने के इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी की धमाकेदार लिस्टिंग! शेयर बाजार में इतने प्रीमियम पर की शुरुआत

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:29 AM (IST)

एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ शानदार प्रीमियम पर लिस्ट हुआ, लेकिन शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली के चलते शेयर में गिरावट ...और पढ़ें

एचडी फायर प्रोटेक्ट की आईपीओ की लिस्टिंग (AI फोटो)

एचडी फायर प्रोटेक्ट की आईपीओ की लिस्टिंग (AI फोटो)

HighLights

  1. आईपीओ 23% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ

  2. लिस्टिंग के बाद शेयर में 7.94% की गिरावट आई

  3. कंपनी अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाती और सप्लाई करती है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज एक आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। ये है एचडी फायर प्रोटेक्ट (HD Fire Protect IPO Listing)। इस आईपीओ की लिस्टिंग काफी शानदार रही। कंपनी का शेयर बीएसई पर 271 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 63.40 रुपये या 23.39 फीसदी की मजबूती के साथ 334.40 रुपये पर लिस्ट हुआ।
वहीं एनएसई पर एचडी फायर प्रोटेक्ट ने आईपीओ प्राइस के मुकाबले 64 रुपये या 23.62 फीसदी प्रीमियम के साथ 335 रुपये पर शुरुआत की।

लिस्टिंग के बाद गिरा शेयर

अच्छे प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयर में गिरावट आई है। बीएसई पर इसका शेयर लिस्टिंग प्राइस से 26.55 रुपये या 7.94 फीसदी गिरकर 307.85 रुपये पर आ गया है। यानी जिन लोगों को आईपीओ में शेयर मिले, उन्होंने लिस्टिंग के बाद प्रॉफिट बुकिंग का रास्ता चुना।

कैसा रहा था IPO?

HD फायर प्रोटेक्ट का IPO कुल 131.70 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें 1,84,20,492 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,42,60,01,270 शेयरों के लिए आवेदन मिले। यह इश्यू 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक खुला रहा और 21 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर लिस्ट हुआ है।

क्या करती है कंपनी?

एचडी फायर प्रोटेक्ट आग बुझाने वाले इक्विपमेंट और सिस्टम्स बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी पानी, फोम और गैस आधारित फायर-प्रोटेक्शन सिस्टम उपलब्ध कराती है। इसके मुख्य कैटलॉग में UL-लिस्टेड और FM-अप्रूव्ड स्प्रिंकलर, डेल्यूज वाल्व, वॉटर स्प्रे नोजल, मॉनिटर, फोम इक्विपमेंट, सिस्टम वाल्व और गैस सप्रेशन सिस्टम शामिल हैं।

किसने और कब की थी शुरुआत?

HD Fire Protect की स्थापना अप्रैल 1990 में हरीश धर्मशी ने की थी। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत एक छोटी सी पार्टनरशिप के रूप में की थी, जिसे शुरू में H.D. Fire Protect Co. कहा जाता था। ये तब भारत में आयात के विकल्प के तौर पर अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने के मकसद से शुरू हुई थी।

ये भी पढ़ें - US Midterm Elections में इस अरबपति का बड़ा दांव! डेमोक्रेट्स को दिए ₹757 करोड़; हिलेगा कांग्रेस में ट्रंप का सिंहासन?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)