US Midterm Elections में इस अरबपति का बड़ा दांव! डेमोक्रेट्स को दिए ₹757 करोड़; हिलेगा कांग्रेस में ट्रंप का सिंहासन?
अमेरिकी अरबपति माइकल ब्लूमबर्ग ने आगामी अमेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस और प्रमुख गवर्नर पदों पर ...और पढ़ें

अमेरिका मिड टर्म चुनाव पर अपडेट (US Election 2026)
HighLights
ब्लूमबर्ग ने डेमोक्रेट्स को $80 मिलियन का दान दिया
यह राशि मिड टर्म चुनावों में जीत के लिए है
वे सबसे बड़े डेमोक्रेटिक दानदाताओं में से एक बने
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति माइकल ब्लूमबर्ग ने 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिड टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को कांग्रेस और प्रमुख गवर्नर पदों पर जीत दिलाने में मदद करने के लिए, डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों और पॉलिटिकल ग्रुप्स को लगभग 80 मिलियन डॉलर (757 करोड़ रुपये) दिए हैं।
ब्लूमबर्ग के सलाहकारों ने बताया कि यह रकम सितंबर और अक्टूबर में दी गई और इसमें से कुछ हिस्सा अब भी दिया जा रहा है। आने वाले हफ्तों में कैंपेन फाइनेंस फाइलिंग (चुनाव प्रचार के खर्च का हिसाब) में इन चंदों की डिटेल सामने आएगी। इस कुल रकम के साथ, ब्लूमबर्ग (न्यूयॉर्क शहर के तीन बार मेयर रह चुके हैं) 2026 इलेक्शन साइकिल के सबसे बड़े डेमोक्रेटिक दानदाताओं में से एक बन गए हैं।
किसे कितना दान किया?
ब्लूमबर्ग दुनिया के टॉप अमीरों शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 94.9 अरब डॉलर है और वे इस समय दुनिया के 21वें सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने इस साल जितनी रकम दान की है, उसमें से कम से कम 50 मिलियन डॉलर 'हाउस' (प्रतिनिधि सभा) के चुनावों के लिए दिए गए हैं।
ब्लूमबर्ग ने 'एवरीटाउन फॉर गन सेफ्टी' को 24 मिलियन डॉलर दिए, और 'हाउस मेजॉरिटी पीएसी' (न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज से जुड़ा एक सुपर पीएसी) को 16 मिलियन डॉलर दिए। उनकी टीम ने बताया कि चुनाव के दिन से पहले वे 'हाउस' चुनावों में लगभग 10 मिलियन डॉलर और खर्च करने की योजना बना रहे हैं।
वैज्ञानिकों और डॉक्टरों पर फोकस
1 सितंबर से, ब्लूमबर्ग ने पर्यावरण समूह 'लीग ऑफ कंजर्वेशन वोटर्स' से जुड़े एक सुपर पीएसी को 5 मिलियन डॉलर दिए हैं और डेमोक्रेटिक वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को चुनाव जिताने के लिए काम करने वाले एक समूह को 3.5 मिलियन डॉलर दिए हैं।
उन्होंने टेक्सास में यूएस सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स तालारिको को सपोर्ट करने वाले एक सुपर पीएसी को 2.5 मिलियन डॉलर दिए और न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के फिर से चुनाव लड़ने के अभियान का सपोर्ट करने वाले एक अन्य सुपर पीएसी को भी 2.5 मिलियन डॉलर दिए।
गवर्नर पद के उम्मीदवार
लगभग 8 मिलियन डॉलर उन डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को दिए जा रहे हैं जो करीब छह अहम राज्यों (बैटलग्राउंड स्टेट्स) में गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस इलेक्शन साइकिल में ब्लूमबर्ग द्वारा दिए गए चंदों में से एक, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो के सपोर्ट में था, जो दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
