सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HAL Q2 Result: भारत की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी ने जारी किए दूसरी तिमाही के नतीजे, मुनाफा 16% बढ़ा; रेवेन्यू भी उछला

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 04:15 PM (IST)

HAL ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ...और पढ़ें

HAL का शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर 1,935.64 करोड़ रुपये हुआ।

HAL का शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर 1,935.64 करोड़ रुपये हुआ।

HighLights

  1. HAL का शुद्ध मुनाफा 16% बढ़कर 1,935.64 करोड़ रुपये हुआ।

  2. कंपनी की परिचालन से आय 14.8% बढ़कर 7,613.25 करोड़ रुपये।

  3. EBITDA 11.6% बढ़ा, लेकिन शेयर 2% से अधिक गिरे।

एजेंसी, मुंबई। HAL Q2 Result: भारत की सबसे बड़ी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,935.64 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 1,669.05 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सितंबर तिमाही में उसकी परिचालन से आय सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 7,613.25 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,628.61 करोड़ रुपये थी।

रेवेन्यू में भी आया उछाल

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की अन्य आय 988.30 करोड़ रुपये रही है, जिससे कुल आय 8,601.55 करोड़ रुपये हो जाती है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 7,516.28 करोड़ रुपये था। यह सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

समीक्षा अवधि में एचएएल का खर्च सालाना आधार पर 15.77 प्रतिशत बढ़कर 6,132.02 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 5,296.64 करोड़ रुपये था।

EBITDA कितना बढ़ा

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में एचएएल के ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (EBITDA) में सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 1,739 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन घटकर 22.8 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 23.5 प्रतिशत था।

HAL का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए। बीते एक महीने में शेयर ने 1.75 प्रतिशत, छह महीने में 5.92 प्रतिशत और इस साल की शुरुआत से अब तक 10.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते पांच वर्षों में शेयर करीब 583.89 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

यह भी पढ़ें- DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया एक और तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट खरीद के लिए बढ़ाई रकम

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।