सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Groww Shares: 7% क्रैश हुआ शेयर ग्रो का शेयर, IPO लॉक-इन और ब्लॉक डील बने बड़ी गिरावट के कारण

Published: Tue, 12 May 2026 10:22 AM (IST)

मंगलवार को Groww के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई, जो लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद ...और पढ़ें

ग्रो के शेयरों में गिरावट

ग्रो के शेयरों में गिरावट

HighLights

  1. ग्रोव के शेयर में मंगलवार को 7% की गिरावट।

  2. IPO लॉक-इन अवधि समाप्त होने से शेयरों की उपलब्धता बढ़ी।

  3. संभावित ब्लॉक डील के कारण भी गिरावट देखी गई।

नई दिल्ली। Groww Shares: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी दोनो ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। कई शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। इसमें एक ऐसा शेयर भी है जिसके जरिए निवेशक ट्रेडिंग करते हैं।

हम बात कर रहे हैं ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ग्रो की। ग्रो के शेयरों में आज 7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है।

Billionbrains Garage Ventures Ltd के शेयरों में मंगलवार के कारोबार में 7 प्रतिशत (Groww Share Price Crash) की गिरावट देखी गई। सोमवार को हुई 5.54 प्रतिशत की गिरावट के बाद, पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में कंपनी को हुआ कुल नुकसान बढ़कर 14.61 प्रतिशत हो गया है।

ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हुए 418.19 करोड़ शेयर

Groww के शेयरों में आई यह गिरावट एक ब्लॉक डील की वजह से देखने को मिली। हालांकि, अभी तक ब्लॉक डील की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार आज इसमें 4750 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील होने की उम्मीद थी। IPO लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद, मंगलवार से Groww के कुल 418.19 करोड़ शेयर (जो कंपनी की कुल बकाया इक्विटी का 68 प्रतिशत हैं) ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए।

ट्रेडिंग शुरू होने के पहले 10 मिनट के अंदर ही, Groww पर 38,83,94,451 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जिनकी कीमत 7,022 करोड़ रुपये थी। आज NSE पर इस शेयर की कीमत गिरकर 180 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गई, जो सोमवार की क्लोजिंग कीमत से 6.98 प्रतिशत कम है।

हो सकती है बड़ी ब्लॉक डील

सूत्रों के अनुसार, Peak XV (Peak XV Partners Investments VI-1), Sequoia (Sequoia Capital Global Growth Fund III - US/India Annex Fund), Y Combinator (YC Holdings II, LLC) और Ribbit (Ribbit Capital V LP, Ribbit Cayman GW Holdings V, Ltd और GW-E Ribbit Opportunity V, LLC) जैसे निवेशकों ने एक ब्लॉक डील शुरू की, जिसमें शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स के लगभग 177 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 4,750.68 करोड़ रुपये के 26.84 करोड़ शेयर बेचने की संभावना थी।

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी की कंपनी से आई बड़ी खबर, Adani Ports के CEO ने दिया इस्तीफा; नीरज बंसल होंगे नए प्रमुख

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)