Dividend Share: 6 महीने में 102% रिटर्न! अब 30 रुपये का डिविडेंड दे रही 112 साल पुराने हिन्दुजा ग्रुप से जुड़ी कंपनी
GOCL कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 6 महीने में 102% का शानदार रिटर्न दिया है और अब प्रति शेयर 30 रुपये (1500%) ...और पढ़ें

GOCL कॉर्पोरेशन का शेयर: 6 महीने में 102% रिटर्न, अब 30 रुपये डिविडेंड का मौका
HighLights
GOCL कॉर्पोरेशन ने 6 महीने में 102% का रिटर्न दिया।
कंपनी ने प्रति शेयर 30 रुपये (1500%) डिविडेंड घोषित किया।
यह हिंदुजा ग्रुप का हिस्सा है, एक्स-डेट 22 सितंबर 2026।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी का हिस्सा GOCL कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर ने 6 महीने की शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी ने अच्छे डिविडेंड की घोषणा के बाद निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। GOCL कॉर्पोरेशन का यदि आप हर शेयर पर 30 रुपये (1500%) का डिविडेंड पाना चाहते हैं तो कल आपके पास आखिरी मौका हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 22 सितंबर 2026 को GOCL कॉर्पोरेशन की एक्स-डेट है।
कंपनी के शेयर की कीमत ने पिछले छह महीनों में 102% का जबरदस्त रिटर्न दिया है और अभी यह 456 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,263 करोड़ है। लंबे समय के हिसाब से देखें तो शेयर ने 1 साल में 24.13%, 3 साल में 2.49% और 5 साल 10.18% का रिटर्न दिया है।
GOCL कॉर्पोरेशन एनर्जी क्या करती है?
GOCL कॉर्पोरेशन एनर्जी, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस और रियल्टी जैसे अहम आर्थिक सेक्टर में काम करते हुए, इंडस्ट्रियल और डिफेंस सप्लाई चेन में एक अहम भूमिका निभाता है। यह CE-सर्टिफाइड एक्सप्लोसिव और इनिशिएटिंग डिवाइस के भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्टर्स में से एक है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तरी अफ्रीका, खाड़ी देशों, मध्य पूर्व और दक्षिणी यूरोप (ग्रीस और तुर्की सहित) के 21 देशों में अपने प्रोडक्ट भेजता है।
कोल इंडिया, DRDO और टाटा स्टील जैसे दिग्गज कंपनी के क्लाइंट
कंपनी के क्लाइंट्स में कोल इंडिया, DRDO, भारतीय सेना, टाटा स्टील, हिंदुस्तान जिंक, अल्ट्राटेक और HAL जैसी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की बड़ी कंपनियाँ शामिल हैं।
112 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप की कंपनी
GOCL कॉर्पोरेशन को अपनी पैरेंट कंपनी, 112 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप से काफी मजबूती मिलती है। दूरदर्शी एंटरप्रेन्योर परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 112 साल पहले 1914 में इस कंपनी की स्थापना की थी। यह ग्रुप अब एक ग्लोबल ग्रुप बन गया है, जो ऑटोमोटिव, IT, मीडिया, हेल्थकेयर, पावर और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर में दुनिया भर में 2,00,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देता है।
यह भी पढ़ें- NSE IPO GMP घटकर 3% हुआ, अब तक 1.75 गुना मिला सब्सक्रिप्शन; कितनी हो सकती है कमाई?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
