Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या गिरावट के साथ खुलेगा Stock Market? Gift Nifty से मिल रहा कमजोर संकेत, 61 पॉइंट्स फिसला

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 07:59 AM (IST)

    आज भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में गिरावट देखी जा रही है। साढ़े 7 बजे Gift Nifty 55 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 25177 पर था। इस बीच ग्लोबल रुझान भी मिले-जुले हैं। वहीं वॉल स्ट्रीट फ्यूचर (Wall Street Futures) में गिरावट है।

    Hero Image
    गिफ्ट निफ्टी दे रहा शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत

     नई दिल्ली। सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में कमजोर शुरुआत हो सकती है। दरअसल सोमवार की सुबह गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) में गिरावट देखने को मिल रही है। करीब साढ़े 7 बजे Gift Nifty 55 पॉइंट्स या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 25177 पर है। गिफ्ट निफ्टी एक स्पेशल इंडेक्स है जो भारतीय शेयर बाजार के संभावित प्रदर्शन को दर्शाता है। यह एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) जैसा ही है, जिसका कारोबार सिंगापुर एक्सचेंज पर होता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें - Asian Stock Markets में तेजी, मगर Tariff पर ट्रम्प की धमकी से चिंता बरकरार !

    कैसे हैं ग्लोबल रुझान

    भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार के कारोबार में ग्लोबल रुझान मिले-जुले हैं। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर में एसएंडपी 500 फ्यूचर्स (S&P 500 Futures) और नैस्डैक फ्यूचर्स (Nasdaq Futures) दोनों 0.4% फिसल गए। हालांकि एशियाई बाजारों में स्थिति बेहतर है।

    आज सुबह हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng Index), साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) और चीन का SSE Composite Index हरे निशान में हैं। मगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पर धमकी के बाद जापान का निक्केई (Nikkei) लाल निशान में है।

    Crude Oil के दाम

    भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स में क्रूड ऑयल के दाम भी हैं। इनमें WTI Crude का रेट 0.03 फीसदी बढ़कर 68.47 डॉलर, Brent Crude का रेट 0.07 फीसदी उछलकर 70.41 डॉलर और Murban Crude का रेट 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 71.68 डॉलर पर पहुंच गया है।

    शुक्रवार को गिरा था Market

    शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई थी। शुक्रवार को Sensex 689.81 अंक या 0.83% गिरकर 82,500.47 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 205.40 अंक या 0.81% गिरकर 25,149.85 पर बंद हुआ।

    "शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

     

    comedy show banner
    comedy show banner