2 गुना मुनाफे के बाद इस 40 रुपये के शेयर के खरीद की मची लूट, महीने भर में 71% उछला; आशीष कचोलिया का है बड़ा दांव
आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने मार्च 2026 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। निवेशक अक्सर छोटी कीमत वाले अच्छे रिटर्न वाले शेयर पर नजर रखते हैं। ऐसे में हम आपको दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पोर्टफोलियो वाले एक दमदार छोटुकू शेयर के बारे में बता रहे हैं। इस शेयर का नाम फिनोटेक्स केमिकल (Fineotex Chemical Share Price) में देखने को मिल रहा है। 40 रुपये से कम (Stock Under Rs 40) कीमत वाले इस शेयर ने हाल ही में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। आज इस शेयर में 18.83% की बंपर तेजी देखी गई और यह 39.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
आखिर क्या है शेयरों में इस तूफानी तेजी की वजह?
शेयर में इस जबरदस्त खरीदारी का मुख्य कारण कंपनी के मार्च 2026 तिमाही (Q4 FY2026) के शानदार नतीजे हैं। कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 118% बढ़कर ₹43.79 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में मात्र ₹20.13 करोड़ था। जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 162% के भारी उछाल के साथ ₹313.73 करोड़ पर पहुंच गया पिछले साल यह ₹119.79 करोड़ था।
इस तिमाही में एबिटडा 105% की छलांग लगाकर ₹21.29 करोड़ रहा। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का मुनाफा 14% बढ़कर ₹125.01 करोड़ हो गया। वहीं, सालाना रेवेन्यू 45% बढ़कर ₹772.23 करोड़ रहा।
1 महीने में 1 करोड़ के कैसे बन गए 1.71 करोड़?
फिनोटेक्स केमिकल के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 1 दिन में इसमें 18.83% की तेजी देखने को मिली। वहीं 5 दिन में यह 26.12% उछला है। 1 महीने में इसने 71.66% का बंपर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने ठीक 1 महीने पहले इस शेयर में 1 करोड़ रुपये लगाए होते, तो आज उसे सीधे 71 लाख रुपये का फायदा हो रहा होता और उसकी कुल रकम 1.71 करोड़ रुपये हो गई होती। लंबी अवधि के निवेशकों को इसने 352.98% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का कितना है दांव?
शेयर बाजार के 'बिग व्हेल' माने जाने वाले आशीष कचोलिया का इस कंपनी पर बड़ा भरोसा है। मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, आशीष कचोलिया के पास फिनोटेक्स केमिकल के 3,00,05,680 शेयर हैं। कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 2.58 प्रतिशत है। दिग्गज निवेशक के भरोसे के कारण भी रिटेल निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक की तरफ खिंचा है।
क्या करती है फिनोटेक्स केमिकल कंपनी?
₹4,545 करोड़ के मार्केट कैप वाली यह कंपनी (Fineotex Chemicals) भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल स्पेशियलिटी केमिकल मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। 1979 में स्थापित यह कंपनी टेक्सटाइल, कंस्ट्रक्शन, वाटर ट्रीटमेंट, लेदर, फर्टिलाइजर और पेंट इंडस्ट्री के लिए 470 से अधिक स्पेशियलिटी केमिकल और एंजाइम बनाती है। कंपनी का कारोबार लगभग 70 देशों में फैला है।
कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में ऑयल एंड गैस स्पेशियलिटी केमिकल बिजनेस, क्रूडकेम टेक्नोलॉजी का अधिग्रहण किया है, जो मजबूत डिमांड के चलते अब शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
यह भी पढ़ें-5.50 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, 10% तक उछला; स्कूल और कोचिंग से जुड़ा कंपनी का कारोबार
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
