5.50 रुपये वाले शेयर में तूफानी तेजी, 10% तक उछला; स्कूल और कोचिंग से जुड़ा कंपनी का कारोबार
शेयर बाजार में तेजी के बीच 'जी लर्न लिमिटेड' के शेयर में 9% तक चढ़ गए, और भाव 6.50 रुपये ...और पढ़ें

HighLights
जी लर्न लिमिटेड के शेयर में 9% से अधिक की तेजी।
कंपनी ने चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया।
किड्जी और माउंट लिटेरा जैसे एजुकेशन ब्रांड संचालित करती है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में भारी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है और निफ्टी50 के 42 शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। मार्केट की इस तेजी में 5.50 रुपये वाले शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, इस स्टॉक में 10 फीसदी तक की तेजी आ गई और इसका भाव 6.50 रुपये पर चला गया है। इससे पहले यह शेयर शुक्रवार को 5.81 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का नाम है जी लर्न लिमिटेड (Zee Learn Ltd Share), खास बात है कि यह कंपनी एस्सेल ग्रुप का हिस्सा है, जो जी मीडिया कॉरपोरेशन का संचालन करती है।
जी लर्न लिमिटेड के शेयर सुबह 5.81 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 6.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। दरअसल, जी लर्न लिमिटेड ने Q4 के नतीजे 22 मई को पेश किए थे।
कैसे रहे कंपनी के Q4 रिजल्ट?
ज़ी लर्न लिमिटेड ने बताया कि Q4 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹3,852.55 लाख रहा, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है। ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर ₹43,906.31 लाख हो गया। स्टैंडलोन यूनिट के रूप में, इस साल के लिए शुद्ध लाभ ₹9,056.69 लाख रहा, जबकि पिछले वर्ष यह ₹5,418.56 लाख था। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹31,256.58 लाख रहा, जबकि कुल आय ₹32,304.23 लाख रही।
क्या है कंपनी का कारोबार?
2010 में शुरू हुई ज़ी लर्न लिमिटेड अपने कई प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के जरिए एजुकेशन सॉल्युशन और ट्रेनिंग मुहैया करती है। यह कंपनी मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली एक प्रमुख भारतीय कंपनी है, और एस्सेल ग्रुप का हिस्सा है।
यह कंपनी किड्जी (Kidzee) प्ले स्कूल का संचालन करती है, जो भारत सबसे बड़ी प्री-स्कूल चेन में से एक है। इसके अलावा, माउंट लिटेरा जी स्कूल यह भारत में K-12 क्लास तक स्कूलों की एक बहुत बड़ी और प्रतिष्ठित श्रृंखला है, ज़ीका और जीमा (ZICA - Zee Institute of Creative Art), (Zee Institute of Media Arts) भी संचालित करती है।
ये भी पढ़ें- Suzlon Share Target: नतीजों के बाद रॉकेट बनेगा सुजलॉन? जानिए शेयर का अगला टार्गेट और मुनाफे का गणित
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
