₹402 से ₹8 पर आया ये शेयर, अब साउथ अफ्रीका से मिला नया ऑर्डर; ITC से होता है इस कंपनी का मुकाबला
एलीटकॉन इंटरनेशनल को दक्षिण अफ्रीका की कंपनी 'वर्ल्ड क्लास 77' से 60 मिलियन डॉलर (लगभग 574.2 करोड़ रुपये) का एक ...और पढ़ें

एलीटकॉन को मिला नया ऑर्डर
HighLights
एलीटकॉन को दक्षिण अफ्रीका से मिला
60 मिलियन डॉलर का है ऑर्डर
डील से 200 नए रोजगार बनेंगे
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 1987 में शुरू की गयी एलीटकॉन इंटरनेशनल तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों का कारोबार करती है। आईटीसी भी इस उद्योग का हिस्सा है। एलीटकॉन इंटरनेशनल का शेयर बीते करीब एक साल में बुरी तरह टूटा है। 22 अगस्त 2025 को इसका शेयर 402.55 रुपये पर था, जो अब 98 फीसदी गिरकर 8.46 रुपये पर आ गया है।
इस बीच एलीटकॉन इंटरनेशनल को एक नया ऑर्डर मिला है। आइए जानते हैं इस ऑर्डर की डिटेल।
कितनी है ऑर्डर की वैल्यू?
एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका की कंपनी 'वर्ल्ड क्लास 77' के साथ एक प्रोडक्ट सप्लाई एग्रीमेंट किया है। इसके तहत, अगले 12 महीनों में कंपनी अपनी नासिक फैक्ट्री में बने प्रोडक्ट्स दक्षिण अफ्रीकी बाजार में सप्लाई करेगी। कंपनी की तरफ से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इस एग्रीमेंट की वैल्यू 60 मिलियन डॉलर (लगभग 574.2 करोड़ रुपये) तक हो सकती है।
एलीटकॉन इंटरनेशनल की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल
इस एग्रीमेंट से एलीटकॉन इंटरनेशनल के विदेशी कारोबार में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो जाएगा। कंपनी अभी UAE और सिंगापुर में अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के जरिए काम कर रही है और 50 से अधिक देशों में मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोग्राम से उसकी नासिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता का ज्यादा इस्तेमाल होने की उम्मीद है।
लॉजिस्टिक्स से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों को बढ़ावा
एलीटकॉन इंटरनेशनल को उम्मीद है कि इस एक्सपोर्ट प्रोग्राम से मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी एडिशनल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिसमें प्लांट ऑपरेशन, क्वालिटी एश्योरेंस, पैकेजिंग, डॉक्यूमेंटेशन और डिस्पैच शामिल हैं।
एलीटकॉन के अनुसार इस प्रोग्राम के लिए नासिक यूनिट में 200 और कर्मचारियों की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही इससे वेंडर्स और सप्लाई-चेन के अन्य पार्टनर्स के लिए भी अतिरिक्त कारोबार पैदा होगा।
ये भी पढ़ें - केन्या के अरबपति ने भारत की सरकारी कंपनी पर जताया भरोसा, सौंप दिया रिफाइनरी का जिम्मा; पड़ोसी देशों को भेजा जाएगा तेल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
