अनिल अंबानी की Reliance Power पर गिरी गाज, 2026 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ का बैंक बैलेंस भी जब्त
ईडी ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर की 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। यह ...और पढ़ें

ईडी ने रिलायंस पावर की 2032 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
HighLights
ईडी ने रिलायंस पावर की 2032 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
कार्रवाई विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन से संबंधित है।
सासन पावर के शेयर और बैंक बैलेंस शामिल हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर बड़ी खबर आई है। कंपनी को एक बड़ा झटका लगा है। ईडी ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड को विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।
ED की इस कार्रवाई से कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सासन पावर लिमिटेड में 2,026.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और कुल 6.16 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस शामिल है। यानी कंपनी फिलहाल अभी 2,026.65 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
रिलायंस पावर ने क्या बताया
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 12 अक्टूबर को बताया कि उसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की धारा 37A(1) के तहत यह आदेश मिला।
फाइलिंग के अनुसार ED की कार्रवाई 2006 में जारी किए गए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) और सिंगापुर स्थित सब्सिडियरी के जरिए 2008 में किए गए विदेशी निवेश से जुड़ी है।
रिलायंस पावर ने लिखा- "यह आदेश 2006 में जारी किए गए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड (यानी 20 साल पहले) और 2008 में सिंगापुर की एक सब्सिडियरी में किए गए विदेशी निवेश (यानी 18 साल पहले) से जुड़ा है, जिसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं। जब्ती की कार्रवाई मुख्य रूप से कंपनी की पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी, सासन पावर लिमिटेड में मौजूद शेयरों से जुड़ी है। ये शेयर पहले से ही पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (भारत सरकार का एक उपक्रम) के पक्ष में 10 साल से ज्यादा समय से सिक्योरिटी अरेंजमेंट के तहत गिरवी रखे गए हैं। इसके अलावा, इसमें कंपनी के कुछ बैंक बैलेंस भी शामिल हैं।"
कैसे रहा है रिलायंस पावर के शेयरों का हाल
रिलायंस पावर के शेयरों में इस साल अब तक 42 प्रतिशत और पिछले एक साल में 55 प्रतिशत की गिरावट आई है। बुधवार को दोपहर तीन बजे रिलायंस पावर के शेयर 0.55% की गिरावट के साथ 19.9 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
