सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 नवंबर को खुलेगा ₹456 करोड़ का IPO; शेयर बाजार में कमाई का एक और मौका! जानें कितना है इश्यू प्राइस

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:30 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Nov 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड का ₹456 करोड़ का आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹259-₹272 प्रति शेयर है।

18 नवंबर को खुलेगा ₹456 करोड़ का IPO

18 नवंबर को खुलेगा ₹456 करोड़ का IPO

HighLights

  1. क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹456 करोड़ का आईपीओ खुलेगा।

  2. आईपीओ 18 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹259-₹272।

  3. कंपनी कृषि क्षेत्र में फसल सुरक्षा समाधान प्रदान करती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नवंबर में एक और IPO खुलने जा रहा है। फसल सुरक्षा और कृषि समाधान के कारोबार से जुड़ी कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड (crystal crop protection limited) अपना 456 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी ने इसके लिए 259 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 18 नवंबर को निवेश के लिए खुलेगा। ऐसे में निवेशकों के पास कृषि क्षेत्र से जुड़ी इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने का मौका होगा।

IPO खुलने से पहले जानें जरूरी बातें

  • आईपीओ खुलने की तारीख: 18 नवंबर 2026
  • आईपीओ बंद होने की तारीख: 20 नवंबर 2026
  • एंकर निवेशकों के लिए बोली: 17 नवंबर 2026
  • प्राइस बैंड: 259 से 272 रुपये प्रति शेयर
  • कुल इश्यू साइज: 456 करोड़ रुपये
  • लिस्टिंग: बीएसई और एनएसई पर प्रस्तावित

फ्रेश इश्यू और OFS के जरिए जुटाए जाएंगे पैसे

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का आईपीओ दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 355 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 101 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम कंपनी को मिलेगी, जबकि OFS के जरिए बेचे जाने वाले शेयरों का पैसा मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा।

कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने और अपनी सब्सिडियरी कंपनी सैफायर क्रॉप साइंस के कर्ज को चुकाने में करेगी। इसके अलावा कुछ रकम का इस्तेमाल अधिग्रहण और रणनीतिक विकास से जुड़े अवसरों के लिए किया जाएगा। बची हुई रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च होगी।

क्या करती है क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन?

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन की स्थापना साल 1994 में हुई थी। यह कंपनी कृषि क्षेत्र में फसल सुरक्षा और खेती से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी का कारोबार एग्रोकेमिकल्स और बीजों से जुड़ा हुआ है।

इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में खरपतवार नाशक (Herbicides), फफूंदनाशक (Fungicides) और कीटनाशक (Insecticides) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी बायो-स्टिमुलेंट्स, बायो-प्रोटेक्टेंट्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स, लिक्विड फर्टिलाइजर्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे उत्पाद भी उपलब्ध कराती है। कंपनी के पास खेतों में उगाई जाने वाली फसलों, सब्जियों और फूलों के बीजों का भी कारोबार है।

कौन संभाल रहा है आईपीओ की जिम्मेदारी?

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर DAM कैपिटल एडवाइजर्स, IIFL कैपिटल सर्विसेज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स हैं। वहीं, MUFG Intime India को इस इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

 यह भी पढ़ें: NPS vs EPF: 25 साल में कौन बनाएगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड? समझें पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।