सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS vs EPF: 25 साल में कौन बनाएगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड? समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:30 AM (IST)

रिटायरमेंट के लिए EPF और NPS में से कौन बेहतर विकल्प है, यह जानने के लिए 25 साल के निवेश का विस्तृत कैलकुलेशन प्रस्तुत किया गया है।

25 साल में कौन बनाएगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड?

25 साल में कौन बनाएगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड? 

HighLights

  1. EPF में 25 साल में ₹1.58 करोड़ का फंड संभव।

  2. NPS में बाजार से जुड़ा रिटर्न, ₹2.46 करोड़ तक।

  3. दोनों योजनाओं में निवेश प्रक्रिया और जोखिम भिन्न।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर न रहना हो, तो नौकरी के शुरुआती वर्षों से ही बचत और निवेश की योजना बनाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों के पास इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF और नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS जैसे विकल्प मौजूद हैं। दोनों का मकसद भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना है, लेकिन दोनों में निवेश का तरीका और मिलने वाला रिटर्न अलग-अलग होता है। EPF में जहां ब्याज के आधार पर पैसा बढ़ता है, वहीं NPS में बाजार से जुड़े निवेश के जरिए रिटर्न मिलता है।

ऐसे में सवाल है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये महीने है और वह अगले 25 साल तक निवेश जारी रखता है, तो रिटायरमेंट तक EPF और NPS में से कौन ज्यादा बड़ा फंड तैयार कर सकता है? आइए, पूरे कैलकुलेशन से समझते हैं।

कैलकुलेशन से समझिए पूरा हिसाब

अब समझते हैं कि 25 साल तक निवेश करने पर EPF और NPS में कितना बड़ा फंड तैयार हो सकता है। इसके लिए 35 साल के एक कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं, जिसकी मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपये महीने है। वह 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है।

इस कैलकुलेशन में कुछ जरूरी बातें मानकर चलें:

  • कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी: 50,000 रुपये प्रति महीना
  • मौजूदा उम्र: 35 साल
  • रिटायरमेंट की उम्र: 60 साल
  • निवेश की अवधि: 25 साल
  • हर साल सैलरी में बढ़ोतरी: 5%
  • EPF पर सालाना ब्याज: 8.25%

इस आधार पर EPF में 25 साल बाद करीब 1.58 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है।

अब NPS की बात करें तो इसमें रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए अलग-अलग रिटर्न मानकर इसका कैलकुलेशन किया गया है।

  • NPS में 8% रिटर्न: ₹1.43 करोड़
  • NPS में 10% रिटर्न:₹1.87 करोड़
  • NPS में 12% रिटर्न: ₹2.46 करोड़

इस तुलना से साफ है कि NPS में अगर सालाना औसतन 8% रिटर्न मिलता है, तो 25 साल बाद करीब 1.43 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है। यह EPF के अनुमानित 1.58 करोड़ रुपये से कम है।

EPF में कैसे जमा होता है पैसा?

EPF का संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) करता है। इसमें कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12% हिस्सा हर महीने जमा होता है। नियोक्ता भी अपनी तरफ से 12% योगदान करता है। हालांकि, नियोक्ता का पूरा योगदान EPF में नहीं जाता। इसका एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जमा किया जाता है।

EPF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा जोखिम नहीं होता। इस पर सरकार की ओर से तय ब्याज मिलता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF की ब्याज दर 8.25% है। हालांकि, यह दर भविष्य में बदल सकती है। यानी अगले 25 साल तक भी इतना ही ब्याज मिलेगा, इसकी गारंटी नहीं है।

NPS में कैसे बढ़ता है निवेश?

दूसरी तरफ NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम बाजार से जुड़ी रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें निवेश की रकम को मुख्य रूप से तीन तरह के एसेट क्लास में लगाया जा सकता है।

* इक्विटी (Equity): इसमें शेयर बाजार से जुड़ी कंपनियों में निवेश होता है। इसमें रिटर्न की संभावना ज्यादा होती है, लेकिन जोखिम भी अधिक रहता है।
* कॉरपोरेट बॉन्ड (Corporate Bonds): इसमें कंपनियों के बॉन्ड में पैसा लगाया जाता है।
* सरकारी सिक्योरिटीज (Government Securities): इसमें सरकारी बॉन्ड और प्रतिभूतियों में निवेश किया जाता है।

NPS में निवेशक अपनी जरूरत और जोखिम लेने की क्षमता के मुताबिक निवेश का अनुपात चुन सकते हैं। इसके लिए एक्टिव चॉइस और ऑटो चॉइस का विकल्प मिलता है। ऑटो चॉइस में उम्र बढ़ने के साथ निवेश का अनुपात अपने आप बदलता रहता है। वहीं एक्टिव चॉइस में निवेशक खुद तय कर सकता है कि उसका कितना पैसा इक्विटी या दूसरे विकल्पों में लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में लौटी चमक, ₹3000 तक चढ़े दाम; चेक करें आज का ताजा भाव

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।