सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cochin Shipyard का सितंबर तिमाही में मुनाफा रह गया आधा, फिर भी किया डिविडेंड का एलान; इतना होगा फायदा

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:35 PM (IST)

कोचीन शिपयार्ड का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 50% घटकर 54 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 12% बढ़कर 1,249 करोड़ ...और पढ़ें

कोचिन शिपयार्ड ने किया डिविडेंड का एलान

कोचिन शिपयार्ड ने किया डिविडेंड का एलान

HighLights

  1. सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 50% घटकर 54 करोड़ रुपये

  2. ऑपरेशंस से राजस्व 12% बढ़कर 1,249 करोड़ रुपये हुआ

  3. कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कोचीन शिपयार्ड ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट लगभग 50 प्रतिशत घटकर 54 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 108 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के मुकाबले भी कंपनी का नेट प्रॉफिट 64 प्रतिशत से ज्यादा कम हुआ है।

रेवेन्यू में हुआ इजाफा

कोचिन शिपयार्ड ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 1,249 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,118.6 करोड़ रुपये था। ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) सालाना आधार पर 30.7 प्रतिशत घटकर 51 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 73.6 करोड़ रुपये था।

EBITDA मार्जिन भी घटा

कोचिन शिपयार्ड के एबिटा मार्जिन में भी गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में EBITDA मार्जिन भी पिछले साल की इसी अवधि के 6.6 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत रह गया।

डिविडेंड का किया एलान

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 5 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो 60 प्रतिशत पेआउट के बराबर है।
10 नवंबर 2026 को हुई अपनी बैठक में बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों की पहचान के लिए 16 नवंबर को 'रिकॉर्ड डेट' तय किया है। फाइलिंग के अनुसार, पात्र शेयरधारकों को 9 दिसंबर 2026 को या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - महासागर में 3 दिग्गजों की महा-साझेदारी: ONGC, रिलायंस और BP मिलकर समुद्र से निकालेंगे 'खजाना', $1 अरब की मेगा तैयारी!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।