सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मॉल कैप ने 90 दिनों में 5 लाख को बनाया ₹10 लाख, सब्सिडियरी को Vedanta Aluminium से मिला का ₹1437 करोड़ का ऑर्डर

Published: Sun, 05 Jul 2026 01:00 PM (IST)

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर ने मात्र 3 महीने में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है, जिसकी कीमत ₹54 से बढ़कर ₹124 हो गई है।

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज शेयर ने 90 दिन में निवेशकों का पैसा दोगुना किया।

ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज शेयर ने 90 दिन में निवेशकों का पैसा दोगुना किया।

HighLights

  1. ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज शेयर ने 90 दिन में निवेशकों का पैसा दोगुना किया।

  2. शेयर की कीमत ₹54.34 से बढ़कर ₹124 तक पहुंची।

  3. सहायक कंपनी को वेदांता से ₹1,437 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला।

नई दिल्ली। शेयर बाजार के निवेशक अक्सर उस शेयर की तलाश में रहते हैं, जो कम समय में ज्यादा का रिटर्न दे। जागरण बिजनेस की टीम इसी तरह की शेयरों की खोज कर रही थी, तभी हमें एक ऐसा स्मॉल कैप शेयर दिखाई दिया जिसने मात्र 3 महीने में पैसे को डबल कर दिया हो।

वैसे स्मॉल कैप में रिस्क बहुत होता है, इसलिए निवेशक अच्छी रिसर्च करके और अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह करके ही निवेश करते हैं। हम भी इस आर्टिकल के जरिए किसी को इस शेयर में निवेश करने की सलाह नहीं दे रहे हैं। हम यह आर्टिकल बस सूचना देने के उद्देश्य से लिख रहे हैं। आइए जानते हैं उस शेयर के बारे में जिसने बहुत कम समय में ही पैसे को दोगुना कर दिया है।

90 दिन में इस शेयर ने 1 के 2 और 5 लाख को बना दिए 10 लाख रुपये

हम इस आर्टिकल में जिस स्मॉल कैप शेयर की बात कर रहे हैं उसका नाम ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज (Bluspring Enterprises Ltd) है। 1 अप्रैल 2026 को इसके एक शेयर की कीमत 54.34 रुपये थी और आज इसकी कीमत 124 रुपये है। यानी इसने पैसे को करीब 2.2 गुना कर दिया। अगर आपने 3 महीने पहले इस शेयर में निवेश किया होता तो आपका 1 लाख का निवेश दो लाख से अधिक और 5 लाख का निवेश 10 लाख से अधिक हो चुका होता।

Bluspring Enterprises Ltd

सिर्फ शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में, यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹131.60 पर पहुंच गया। मार्च 2026 में बने अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर ₹42.01 से अब इसमें 194% की तेजी आई है। शुक्रवार की बढ़त के साथ, इस मल्टीबैगर स्टॉक में 2026 में अब तक 100% की तेजी आ चुकी है।

वेदांता एल्युमीनियम से ब्लूसप्रिंग एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी को मिला ऑर्डर

हाल ही में आई इस तेजी की वजह इसकी सब्सिडियरी, STEAG एनर्जी सर्विसेज (इंडिया) को मिला एक बड़ा ऑर्डर है। कंपनी को हाल ही में अलग हुई वेदांता एल्युमीनियम मेटल से ₹1,437.17 करोड़ का ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस (O&M) कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

क्या करती है कंपनी?

Bluspring Enterprises Ltd एक इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर है जो सॉफ्ट सर्विसेज, हार्ड सर्विसेज / इंजीनियरिंग सर्विसेज, प्रोडक्शन सपोर्ट सर्विसेज, हाइजीन सर्विसेज और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सर्विसेज जैसे एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देता है। इस कंपनी का मार्केट कैप मात्र 1847 करोड़ रुपये है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)