सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीजेपी की जीत से गदगद हुए बंगाल वाली कंपनियों के शेयर, 10% तक भागे स्टॉक, देखिए पूरी लिस्ट

Published: Mon, 04 May 2026 05:02 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद राज्य की कंपनियों के शेयरों में 10% तक की बढ़ोतरी देखी ...और पढ़ें

HighLights

  1. बीजेपी की जीत से बंगाली कंपनियों के शेयरों में 10% तक उछाल।

  2. श्रीराम प्रॉपर्टीज, CESC, बंधन बैंक के शेयर तेजी से बढ़े।

  3. कॉर्पोरेट जगत को आर्थिक विकास और नई नीतियों की उम्मीद।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी (BJP Bengal Win) की प्रचंड जीत से इस राज्य से आने वाली कंपनियों के शेयरों में 10% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। CESC, श्रीराम प्रॉपर्टीज, बंधन बैंक, सेन्को गोल्ड, इमाम और बाज़ार स्टाइल रिटेल के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। खास बात है कि श्रीराम प्रॉपर्टीज के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया क्योंकि कंपनी उत्तरपारा में श्रीराम ग्रैंड सिटी का विकास कर रही है, 314 एकड़ में फैली एक विशाल इंटीग्रेटेड टाउनशिप है जिसे कोलकाता के "सिस्टर सिटी" के रूप में डिजाइन किया गया है।

बीजेपी की जीत से चमकने वाले 'बंगाली शेयर'

  1. CESC के शेयर 6 फीसदी की तेजी के साथ 198 रुपये के उपर क्लोज हुए। इंट्रा डे के दौरान इस स्टॉक ने 204.50 रुपये का हाई लगाया।
  2. Shriram Properties के शेयर 7 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुए। 4 मई को इस कंपनी के शेयरों ने 93.90 रुपये का हाई बनाया और 90.40 रुपये पर क्लोजिंग दी।
  3. Bandhan Bank के शेयर साढ़े 3 फीसदी चढ़े और 206.76 रुपये पर क्लोज हुए। इंट्रा डे के दौरान शेयरों ने 212.66 रुपये का हाई लगाया।
  4. Senco Gold के शेयर 7 फीसदी की तेजी के साथ 335 रुपये पर बंद हुए। कारोबारी सत्र के दौरान शेयर ने 347 रुपये का हाई लगाया।
  5. Emami के शेयर ढाई फीसदी की तेजी के साथ 456 रुपये पर क्लोज हुए और इंट्रा डे में इन शेयरों ने 464 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
  6. Baazar Style Retail के शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ क्लोज हुए और कारोबारी सत्र में 424 रुपये का हाई लगाया।

कॉरपोरेट इंडिया को कोलकाता में बीजेपी से क्या उम्मीदें

कोलकाता स्थित कंपनी बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड के एमडी व सीईओ, अभिजीत राय ने है कि इन चुनावी नतीजों के बाद अब पश्चिम बंगाल में और अधिक विकास और आर्थिक प्रगति की उम्मीद है। आशा है कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।" 

उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल सर्विस सेक्टर में कई बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है, जिससे पश्चिम बंगाल में युवा प्रतिभाओं को बनाए रखने में मदद मिलेगी। नई औद्योगिक नीति की घोषणा हो सकती है। रुके हुए मेट्रो प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है। कोलकाता में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

क्यों उछले बाज़ार स्टाइल रिटेल के शेयर?

भाजपा द्वारा महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए 3,000 रुपये प्रति माह की सहायता, कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग और एक करोड़ नौकरियां सृजित करने के वादे के बाद बाज़ार स्टाइल रिटेल के शेयरों में उछाल आया।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की आंधी, धड़ाम से गिरा Sun TV का शेयर; समझिए क्या है पूरा कनेक्शन

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)