महारत्न BHEL को मिला ₹900 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, गुजरात में बिजली से जुड़ा करेगी काम; शेयरों में उछाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को पावर ग्रिड से गुजरात में दो सिंक्रोनस कंडेनसर लगाने के लिए 600-900 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

BHEL को पावर ग्रिड से बड़ा ऑर्डर मिला।
HighLights
BHEL को पावर ग्रिड से बड़ा ऑर्डर मिला।
गुजरात में सिंक्रोनस कंडेनसर लगाएगी कंपनी।
ऑर्डर मूल्य 600-900 करोड़ रुपये के बीच।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के बाद इसके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इसके शेयर लगभग 3 फीसदी बढ़कर 437 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हांलांकि, इस खबर को लिखते वक्त भेल के शेयर NSE पर 2.05 % की तेजी के साथ 431.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि उसे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से एक 'नोटिफिकेशन ऑफ अवार्ड' (काम मिलने की सूचना) प्राप्त हुआ है। इस कॉन्ट्रैक्ट में गुजरात के कल्याणपुर में दो सिंक्रोनस कंडेनसर लगाना शामिल है।
सिंक्रोनस कंडेनसर एक DC-एक्साइटेड सिंक्रोनस मोटर है, जिसका शाफ्ट किसी भी मैकेनिकल लोड से नहीं जुड़ा होता और यह स्वतंत्र रूप से घूमता है। यह विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक कार्य में बदलने के बजाय, थ्री-फेज पावर ट्रांसमिशन ग्रिड पर विद्युत स्थितियों को नियंत्रित करता है। आसान शब्दों में कहें तो, ये बड़ी मशीनें होती हैं जो ट्रांसमिशन लाइनों पर वोल्टेज को स्थिर रखती हैं।
कितनी है ऑर्डर की वैल्यू
भेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस ऑर्डर की वैल्यू GST को छोड़कर 600 करोड़ रुपये से 900 करोड़ रुपये के बीच है, और इसका काम 35 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। एक हफ्ते के भीतर कंपनी को मिला यह दूसरा ऐसा बड़ा ऑर्डर है। BHEL डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग तक का सारा काम खुद संभालेगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 35 महीना का समय दिया गया है।
इससे पहले 7 नवंबर को, BHEL ने बताया था कि उसे पावर ग्रिड से ही एक और ऑर्डर मिला है। इसमें राजस्थान के बाड़मेर-II हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट टर्मिनल स्टेशन पर इसी तरह के दो कंडेनसर लगाने हैं।
यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाली JP ग्रुप की स्टोरी: सरकारी इंजीनियर का साम्राज्य, आज अदाणी ग्रुप के हाथ में कमान
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।