सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHEL शेयर आज अचानक 10 फीसदी क्यों उछले, इस डिफेंस शेयरों में भी दिखी तेजी

Published: Mon, 04 May 2026 01:24 PM (IST)

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयर Q4 FY26 के मजबूत नतीजों के बाद 10% उछले, कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. BHEL शेयर Q4 FY26 नतीजों के बाद 10% उछला।

  2. कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़कर ₹1,283 करोड़।

  3. HAL शेयर में भी 6% की तेजी, ₹4,578.90 पर पहुंचा।

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयर सोमवार को 10 फीसदी उछले। यह तेजी कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करने के बाद देखने को मिली। कंपनी के शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा है। बीएचईएल के शेयर ने आज 399 रुपये का हाई बनाया। कंपनी ने इस तिमाही में 1,283 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 504 करोड़ रुपये रहा था। वहीं हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयर की कीमत सोमवार को इंट्रा-डे कारोबार में भारी वॉल्यूम के बीच हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयर बीएसई पर 6 प्रतिशत बढ़कर ₹4,578.90 पर पहुंच गए।

अप्रैल 2026 से, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) रक्षा कंपनी के शेयर की कीमत में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसने 16 मई, 2025 को ₹5,166 का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था।

रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने 12,310 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साल-दर-साल आधार पर 37 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। जो पिछले साल 8,993 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। कंपनी की ईबीआईटीडीए पिछले साल की 832 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,754 करोड़ रुपये हो गई, यानी दो गुने से भी ज्यादा। मार्जिन 9.2 प्रतिशत से बढ़कर 14.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। अन्य आय भी 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर (फेस प्राइस 2 रुपये पर 70 प्रतिशत) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के बाद एजीएम की तारीख से 30 दिनों के अंदर भुगतान किया जाएगा।

पिछले एक साल में बीएचईएल का शेयर 70.2 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स इसी अवधि में 0.9 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये है और शेयर पी/ई अनुपात लगभग 146 पर चल रहा है।

क्या करती है बीएचईएल कंपनी?

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) एक एकीकृत पावर प्लांट उपकरण निर्माता कंपनी है। यह पावर, ट्रांसमिशन, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस तथा डिफेंस जैसे कोर सेक्टर्स के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इरेक्शन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और सर्विसिंग के व्यापक उत्पाद व सेवाएं प्रदान करती है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली प्रमुख इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी है।

ये भी पढ़ें - शेयर बाजार ने अरबपतियों को किया मालामाल, अदाणी-दमानी और जिंदल समेत इनकी दौलत में कई बिलियन डॉलर का उछाल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट पर आधारित है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।