ITC से बड़ी खबर, ये कंपनी बेचेगी अपनी हिस्सेदारी; ब्लॉक डील भी शुरू, सोमवार को शेयरों पर दिखेगा एक्शन
ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) आईटीसी होटल्स में अपनी बची हुई हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचने की योजना बना रहा है, जिसका असर सोमवार को आईटीसी के शेयरों पर दिख सकता है। BAT के पास ITC होटल्स में 6.28% हिस्सेदारी है और इस सौदे का फ्लोर प्राइस ₹175 प्रति शेयर तय किया गया है।

BAT आईटीसी होटल्स में अपनी बची हिस्सेदारी बेच रहा है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की दिग्गज FMCG कंपनी आईटीसी को लेकर बड़ी खबर है। खबह है कि ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ITC होटल्स से बाहर निकलने की योजना बना रही है और उसने अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचने के लिए एक ब्लॉक डील शुरू की है। इस खबर का असर सोमवार को कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को आईटीसी के शेयर -0.75% की गिरावट के साथ 305 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।
दरअसल, आईटीसी में ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको की बड़ी हिस्सेदारी है और कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचकर इससे बाहर निकलना चाहती है। BAT के पास 'टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड' नाम की एक इकाई के जरिए ITC होटल्स में 6.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले छह महीनों में, ITC होटल्स के शेयर की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
ब्लॉक डील भी शुरू हुई
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि ब्लॉक डील शुरू हो गई है और BAT, ITC होटल्स से पूरी तरह बाहर निकलने की योजना बना रहा है।
मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस प्रस्तावित सौदे के लिए फ्लोर प्राइस 175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो शुक्रवार के क्लोजिंग भाव से 5.2 प्रतिशत कम है।
BAT के पास कितनी हिस्सेदारी
BAT अपनी बची हुई लगभग 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहता है। यह पूरी हिस्सेदारी बेचने का सौदा लगभग 247 मिलियन डॉलर का है। BAT के पास अभी भी ITC लिमिटेड में 22 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसने सबसे पहले 1900 के दशक की शुरुआत में ITC ग्रुप में निवेश किया था।
दिसंबर 2025 में, BAT के मुख्य कार्यकारी (CEO) टैड्यू मैरोको ने कहा था: "ITC होटल्स में हमारी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी, ITC द्वारा इस साल की शुरुआत में पूरी की गई डीमर्जर (अलग होने की) प्रक्रिया का परिणाम थी। जैसा कि पहले बताया गया है, ITC होटल्स में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी BAT के लिए कोई रणनीतिक निवेश नहीं है। इसलिए, मुझे खुशी है कि इस सौदे से मिलने वाली रकम, 2026 के लिए हमारे तय किए गए 'लीवरेज कॉरिडोर' (वित्तीय लक्ष्य) की दिशा में हो रही प्रगति को और मजबूती देगी।"
यह भी पढ़ें- पिता से उधार लेकर बेटे ने खड़ा किया ₹80305 करोड़ का साम्राज्य, सैमसंग से लेकर गूगल तक हैं इसके ग्राहक
शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।