सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता से उधार लेकर बेटे ने खड़ा किया ₹80305 करोड़ का साम्राज्य, सैमसंग से लेकर गूगल तक हैं इसके ग्राहक

Published: Sun, 29 Nov 2026 01:10 PM (GMT+05:30)

सुनील वाचानी ने 1993 में पिता से ₹15 लाख उधार लेकर डिक्सन टेक्नोलॉजीज की नींव रखी थी। आज यह कंपनी सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड्स के लिए उत्पाद बनाने वाली ₹80,416 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग दिग्गज बन गई है।

पिता से ₹15 लाख लेकर सुनील वाचानी ने कंपनी शुरू की।

पिता से ₹15 लाख लेकर सुनील वाचानी ने कंपनी शुरू की।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज भारत हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देश के विकास में हर सेक्टर योगदान रहे रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग भी शामिल है। देश में बिकने वाले कई बड़े ब्रांड के टीवी, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के पीछे ऐसी कंपनियां हैं, जिनका नाम आम ग्राहक शायद ही जानता हो। ऐसी ही एक कंपनी है जो बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट बनाती है।

सैमसंग से लेकर वीवो के फोन तक सब बनाती है। उस कपनी का नाम है Dixon Technologies। शायद ही आपने इसका नाम सुना हो। आज हम आपको इसकी कहानी बताएंगे कि कैसे एक बेटे ने अपने पिता से उधार पैसे लेकर इस कंपनी की नींव रखी और औज यह 80,416 करोड़ रुपये का साम्राज्य हो गया।

डिक्सन को शुरू किसने किया?

डिक्सन टेक्नोलॉजी को शुरू करने वाला का नाम सुनील वाचानी है। उन्होंने आज जो हजारों करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया है, उसकी शुरुआत पिता से मिले महज 15 लाख रुपये से हुई थी।

साल 1993 में सुनील वाचानी ने अपने पिता सुंदर वाचानी से पैसे लेकर नोएडा में एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की। आज यही कंपनी भारत की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है।

सुनील वाचानी का परिवार पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़ा था। उनके पिता सुंदर वाचानी ने Weston ब्रांड को खड़ा किया था, जो एक समय टीवी बाजार का जाना-पहचाना नाम था। सुनील भी पारिवारिक कारोबार से जुड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना।

लंदन से पढ़ाई पूरी करके भारत लौटने के बाद सुनील ने इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने का ऐसा बिजनेस शुरू करने का फैसला किया, जिसमें कंपनी अपने नाम से सामान बेचने के बजाय दूसरे ब्रांड के लिए उत्पाद तैयार करे। इसी सोच के साथ दिसंबर 1993 में Dixon Technologies की शुरुआत हुई।

शुरुआत में कंपनी के पास एक छोटी फैक्ट्री और सीमित संसाधन थे। डिक्सन टेक्नोलॉजीज को शुरुआत में दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी गोल्डस्टार (आज की LG Electronics) से पहला ऑर्डर मिला था। कंपनी ने उसके लिए टीवी बनाने का काम शुरू किया। कंपनी ने शुरुआत में टेलीविजन बनाने का काम किया और धीरे-धीरे अपना कारोबार बढ़ाया।

TV से स्मार्टफोन तक फैलाया कारोबार

सुनील वाचानी ने शुरुआत में केवल टीवी बनाने पर ध्यान दिया, लेकिन बाद में कारोबार का विस्तार किया। कंपनी ने धीरे-धीरे लाइटिंग, वॉशिंग मशीन, एलईडी बल्ब, मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और आईटी हार्डवेयर के क्षेत्र में कदम रखा।

कंपनी ने एक ग्राहक से शुरुआत की थी और अब 100 से ज्यादा ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है। आज Dixon के ग्राहकों में Samsung, Motorola, Xiaomi, Panasonic, Oppo और Google जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कंपनी ने अपने सहयोगी Padget Electronics और ताइवान की Compal के साथ मिलकर Google Pixel स्मार्टफोन के निर्माण का काम भी शुरू किया।

कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी और सितंबर 2017 में इसके शेयर भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुए। आज Dixon भारत की सबसे बड़ी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में गिनी जाती है।

डिक्सन के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा अभी भी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से आता है। इस तिमाही में, इसके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेगमेंट से ₹20,093 करोड़ की कमाई हुई। यह कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 92% था, और इस सेगमेंट में साल-दर-साल 50% की ग्रोथ दर्ज की गई।

₹80,416 करोड़ रुपये का साम्राज्य

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप 80,416 करोड़ रुपये है। यानी 1993 में जीरो से शुरू हुए इस सफर को सुनील वाचानी ने अपने दम पर ऐसे मुकाम तक पहुंच दिया है, कि उनके आगे बड़ी-बड़ी कंपनियां नहीं टिकतीं। कंपनी चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹21,794 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के मुकाबले 46.7% ज्यादा है।

डिक्सन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) में वह 33-34 मिलियन स्मार्टफोन बनाएगी। यह वॉल्यूम टारगेट इस बात का संकेत देता है कि आने वाले महीनों में कंपनी किस स्तर पर काम करने की योजना बना रही है। निवेशकों के लिए सवाल यह है कि क्या यह ग्रोथ आगे चलकर बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन में बदल पाएगी।

यह भी पढ़ें- India Russian Oil Import: नवंबर में भारत के रूसी तेल आयात में बड़ी गिरावट, सऊदी अरब और इराक से आपूर्ति बढ़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।