सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा Bank Nifty, सरकारी शेयरों में तूफानी तेजी; PNB और SBI के शेयर 5% तक चढ़े

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:52 AM (IST)

सरकारी बैंक शेयरों में तेजी के चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। इस इंडेक्स ने पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. निफ्टी बैंक इंडेक्स ने 62,300 का रिकॉर्ड स्तर पार किया।

  2. PNB, SBI, केनरा बैंक जैसे PSU शेयरों में 5% उछाल।

  3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बैंकिंग शेयरों को फायदा।

नई दिल्ली। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है, लेकिन बड़ी तेजी बैंकिंग शेयरों ने दिखाई है, और इसकी बदौलत निफ्टी बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और इसने पहली बार 62,300 के स्तर को पार किया है। बैंकिंग स्पेस में सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंक शेयरों में देखने को मिली है। पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में 5 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई।

दरअसल, वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट से बैंकिंग शेयरों को लेकर सेंटिमेंट पॉजिटिव हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारत के आयात बिल में राहत मिल सकती है, महंगाई को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और रुपये पर दबाव कम हो सकता है। इससे ब्याज दरों को लेकर चिंताएं कम हो सकती हैं और आर्थिक परिदृश्य में सुधार आ सकता है, ये सभी परिस्थितियां बैंकों के लिए सकारात्मक हैं।

बैंक निफ्टी की बड़ी छलांग

17 नवंबर को निफ्टी बैंक इंडेक्स 800 अंक चढ़कर 62379 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही इस इंडेक्स इसने 3 फरवरी को बने अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर 61,764 को पार कर लिया। बैंकिंग इंडेक्स में शामिल 14 में से 12 शेयर पॉजिटिव दायरे में कारोबार कर रहे हैं। इस साल 3 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच बैंकिंग इंडेक्स में भारी गिरावट आई थी। यह अपने रिकॉर्ड हाई से लगभग 20 प्रतिशत गिरकर 49,954 के स्तर पर आ गया था। 

शेयरों की बात करें तो, सरकारी बैंक शेयरों ने इस रैली को लीड किया है और इसमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सबसे आगे रहा, जिसमें 5 प्रतिशत की तेजी आई। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2.3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। उधर, बैंक के मैनेजमेंट के साथ बैठक के बाद, मोतीलाल ओसवाल ने PNB पर अपनी 'BUY' (खरीदने की सलाह) रेटिंग को बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें - Yes Bank मामले में आरबीआई पहुंचा SC, दायर की पुनर्विचार याचिका; एडिशनल टियर-1 बॉन्ड से जुड़ा है केस

एनरिच मनी के फाउंडर और CEO पोनमुडी आर ने कहा कि अगर यह तेजी बनी रहती है, तो आने वाले सत्रों में इंडेक्स 63,000-64,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।