AU Small Finance Bank Share: ₹8580000000 करोड़ मुनाफा, फिर 7% क्यों गिरा ये बैंक शेयर, क्या और गहराएगी गिरावट?
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर Q2 नतीजों के बाद 7% से अधिक गिर गए। ब्रोकरेज फर्मों ने NIM पर ...और पढ़ें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (फाइल फोटो)
HighLights
Q2 नतीजों के बाद AU बैंक शेयर 7% से ज्यादा गिरे।
बैंक ने Q2 में शुद्ध लाभ में 53% की वृद्धि दर्ज की।
ब्रोकरेज ने NIM पर दबाव, लोन स्लिपेज को लेकर चिंता जताई।
नई दिल्ली। FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank Share) बैंक के शेयरों में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ गई। शेयरों में यह गिरावट दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली है। Q2 में बैंक ने सालाना आधार पर 53 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। बैंक ने Q2FY27 में मजबूत अर्निंग ग्रोथ दर्ज की, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों ने नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव, लोन स्लिपेज में लगातार बढ़ोतरी और इंश्योरेंस से होने वाली आय से जुड़े संभावित जोखिमों को लेकर चिंता जताई है।
NSE पर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 884 रुपये पर खुले और गिरकर 845 रुपये के निचले स्तर तक आ गए। इस गिरावट के साथ यह बैंक शेयर, एफएंडओ सेगमेंट का टॉप लूजर और निफ्टी मिडकैप 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर बन गया।
ब्रोकरेज ने क्यों काटे टारगेट?
- कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इस शेयर को 'रिड्यूस' की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 950 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
- जेपी मॉर्गन ने अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,165 रुपये रखा है। हालांकि, जेपी मॉर्गन ने चेतावनी दी है कि NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) को लेकर स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि लोन बुक का केवल 30 प्रतिशत हिस्सा ही फ्लोटिंग ब्याज दरों पर है।
- जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग तो बनाए रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस 1,165 रुपये से घटाकर 1,110 रुपये कर दिया है।
कैसे रहे Q2 रिजल्ट?
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 30 सितंबर को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में 858 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया, जो 53 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले साल की इसी अवधि में बैंक ने 561 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बैंक की कुल आय, जो पिछले साल की इसी अवधि में 5,224 करोड़ रुपये थी, वह इस तिमाही में बढ़कर 6,382 करोड़ रुपये हो गई। ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 5,612 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 4,511 करोड़ रुपये थी।
ये भी पढ़ें - 69000% बढ़ा मूवी थियेटर चलाने वाली कंपनी का रेवेन्यू, प्रॉफिट हो गया 23 गुना; शेयर में लगा अपर सर्किट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
