सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ₹20 पर आ जाएगा OLA का शेयर? 51% तक गिरावट का अनुमान; इन दो ब्रोकरेज फर्मों ने जताई चिंता

Published: Mon, 10 Aug 2026 02:42 PM (IST)

ओला इलेक्ट्रिक का शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 6% गिरा, हालांकि कंपनी ने Q1 FY27 में नेट लॉस में ...और पढ़ें

ओला के शेयर से बचकर रहना बेहतर?

ओला के शेयर से बचकर रहना बेहतर?

HighLights

  1. ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 6% गिरकर ₹38.58 पर आया

  2. Q1 FY27 में नेट लॉस घटकर ₹336 करोड़ रह गया

  3. ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर पर 'सेल' रेटिंग दी

नई दिल्ली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में BSE पर ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर 6% गिरकर 38.58 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि बाद में ये संभला और करीब दो बजे 3.34 फीसदी गिरकर 39.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। EV-स्कूटर बनाने वाली कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में इसका नेट लॉस घटकर 336 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 428 करोड़ रुपये था। हालांकि, ऑपरेशन से होने वाली कमाई (रेवेन्यू) में साल-दर-साल (YoY) 45% की गिरावट आई।
ओला इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को नेट लॉस में कमी की जानकारी दी, जबकि चालू वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 455 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 828 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछली तिमाही (Q4 FY26) में दर्ज 265 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के मुकाबले इसमें 72% की बढ़ोतरी हुई।

ऑर्डर और डिलीवरी में हुआ सुधार

भाविश अग्रवाल की कंपनी ने कहा कि FY26 में बदलाव के बाद Q1 पहली पूरी तिमाही थी, जिसके दौरान कंपनी ने अपने कामकाज को बेहतर बनाया, काम करने के तरीके को और मजबूत किया और ऑपरेटिंग लागत को कम किया।
इसके ऑर्डर Q4 FY26 के 22,522 यूनिट्स से बढ़कर 44,071 यूनिट्स हो गए, जबकि डिलीवरी 20,256 यूनिट्स से बढ़कर 39,192 यूनिट्स हो गई।

रजिस्ट्रेशन में भी सुधार

ओला इलेक्ट्रिक के रजिस्ट्रेशन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 97% बढ़कर 43,921 यूनिट्स हो गए, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की 17% की ग्रोथ से कहीं अधिक है। Q4 FY26 में ओला का मार्केट शेयर 5.1% था, जो Q1 FY27 में बढ़कर 8.4% हो गया।
अधिकतर मोर्चों पर इसका परफॉर्मेंस सुधरा, मगर फिर कंपनी के शेयर में गिरावट आई। इसका कारण है ब्रोकरेज फर्म्स का इस शेयर पर भरोसा कम होना।

51 फीसदी तक गिरेगा ओला?

एमके ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर पर अपनी 'सेल' सलाह बनाए रखी है और इसका टार्गेट प्राइस ₹30 प्रति शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि स्टॉक की पिछली क्लोजिंग कीमत से इसमें लगभग 27% की गिरावट की संभावना है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर अपनी 'सेल' सलाह बरकरार रखी है और इसका टार्गेट प्राइस ₹20 प्रति शेयर तय किया है, जिसका मतलब है कि इसमें 51% की गिरावट की संभावना है।

क्या हैं चुनौतियां?

एमके कंपनी की रिकवरी के लंबे समय तक बने रहने को लेकर सावधानी बरत रही है और वॉल्यूम व मार्केट शेयर के ट्रेंड्स पर नजर बनाए हुए है। इसकी वजह यह है कि Q1 में ओला का EV टू-व्हीलर मार्केट शेयर बढ़कर 8.3% हो गया था, लेकिन जुलाई में यह घटकर 6.5% पर आ गया, क्योंकि मौजूदा कंपनियाँ (TVS, Bajaj, HMCL) अपनी क्षमता बढ़ा रही हैं।
साथ ही, Q3 में एथर (Ather) का AURIC प्लांट शुरू होने से कॉम्पिटिशन और बढ़ने की संभावना है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि कंपनी के लिए वॉल्यूम का लेवल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। कोटक ने कहा कि अगर मौजूदा वॉल्यूम का ट्रेंड नहीं सुधरा, तो कंपनी को फंड जुटाने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही, QIP के बावजूद FCF आउटफ्लो एक और चुनौती है।

ये भी पढ़ें - ये है देश की सबसे छोटी लिस्टेड कंपनी, ₹5000 से कम में शेयर नहीं बल्कि खरीद सकते हैं पूरी कंपनी; आप बनना चाहेंगे मालिक?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)