NSE Share Target: कमजोर लिस्टिंग के बाद लगातार तेजी, 17% तक चढ़े एनएसई के शेयर; आनंद राठी ने दिया और बड़ा टारगेट
NSE के शेयर 18 नवंबर को 2.5% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने शेयरों पर बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।
-1794986021992_m.webp)
एनएसई के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार
HighLights
NSE के शेयरों में 2.5% तक की तेजी दर्ज।
आनंद राठी ने 2,381 रुपये का टारगेट प्राइस दिया।
कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयरों ने जोरदार वापसी की।
नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE Shares) के शेयर 18 नवंबर को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में NSE के शेयरों में 2.5 प्रतिशत तक की तेजी आ गई। खास बात है कि फीकी लिस्टिंग के बाद आई गिरावट के बाद एनएसई के शेयरों ने जोरदार वापसी की है और लगातार तेजी दिखाई है। 1800 रुपये पर लिस्टिंग के बाद एनएसई के शेयरों ने 1640 रुपये का निचला स्तर छुआ था। इसके बाद से शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है।
इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इस स्टॉक पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है और एक बड़ा टारगेट प्राइस तय दिया है।
NSE के शेयरों में क्यों आई तेजी?
दरअसल, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी के चलते एनएसई के स्टॉक में भी मोमेंटम है। क्योंकि ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि MTF (मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी) पर संभावित पाबंदियों का इन शेयरों पर बहुत कम असर पड़ेगा। कंपनी के शेयर 2.5 प्रतिशत चढ़कर BSE पर 2,113.70 रुपये प्रति शेयर के उच्च स्तर पर पहुंच गए। इसके साथ ही यह 24 सितंबर को हुई अपनी 1,800 रुपये की लिस्टिंग कीमत से 17 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखा रहा है।
NSE पर आनंद राठी का टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने एनएसई के शेयरों पर 2,381 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो पिछले सत्र की क्लोजिंग कीमत से 15 प्रतिशत से अधिक की और तेजी का संकेत देता है। ब्रोकरेज ने कहा कि NSE के पास एक मजबूत फ्रेंचाइजी है, जिसमें विकास के कई कारक मौजूद हैं। साथ ही, इसमें मुनाफे को बनाए रखने के लिए जरूरी परिचालन और व्यावसायिक मजबूती भी है।
ब्रोकरेज ने बताया कि "लेन-देन की गतिविधियों का सामान्य होना, टेक्नोलॉजी-आधारित सेवाओं में वृद्धि, ऑपरेटिंग लीवरेज, मजबूत कैश जनरेशन और आकर्षक रिटर्न रेशियो" जैसे प्रमुख कारक इसके आउटलुक को सपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Suzlon Share Target: क्यों लगातार गिर रहा सुजलॉन? कब लौटेगी तेजी? इन वजहों से शेयर पर भरोसा कायम!
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)