कल लिस्टिंग और आज 17% तक उछाल: हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल और जिंदल सुप्रीम ने लगाई छलांग; आपने खरीदा क्या?
कल लिस्ट हुए तीन मेनबोर्ड आईपीओ - हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल और जिंदल सुप्रीम - में से हीरो मोटर्स की ...और पढ़ें

हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल और जिंदल सुप्रीम में तेजी
HighLights
हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल, जिंदल सुप्रीम आईपीओ कल हुए लिस्ट
आज तीनों शेयरों में दिख रही जबरदस्त तेजी
17 फीसदी तक की तेजी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कल शेयर बाजार में एक साथ तीन मेनबोर्ड के आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी। इनमें हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल और जिंदल सुप्रीम शामिल हैं। इनमें से हीरो मोटर्स की लिस्टिंग निगेटिव रही थी, मगर जिंदल सुप्रीम और एसएस रिटेल की शुरुआत काफी शानदार रही थी। आज इन तीनों ही शेयरों में शानदार तेजी दिख रही है।
हीरो मोटर्स
इसका शेयर 84 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले एनएसई पर 2 रुपये या 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ 82 रुपये पर लिस्ट हुआ था। मगर आखिर में ये शानदार तेजी के साथ 98.40 रुपये पर बंद हुआ था। इसके आईपीओ को कुल मिलाकर 6.66 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
आज इसमें जोरदार तेजी है। करीब साढ़े 9 बजे ये बुधवार के बंद भाव की तुलना में 16.70 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 114.79 रुपये पर है।
एसएस रिटेल
एसएस रिटेल ने लिस्टिंग पर सबसे अधिक फायदा कराया था। इसका शेयर 424 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले एनएसई पर 200 रुपये या 47.17 फीसदी की तेजी के साथ 624 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इसके आईपीओ को कुल 107.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
आज ये 17.03 फीसदी की मजबूती के साथ 127.50 रुपये पर पहुंच गया है।
जिंदल सुप्रीम
इसका शेयर 93 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले एनएसई पर 27 रुपये या 29.03 फीसदी की तेजी के साथ 120 रुपये पर लिस्ट हुआ था। इसके आईपीओ को कुल 177.03 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आज इसके शेयर में अपर सर्किट लग गया है।
कल 126 रुपये पर बंद होने के बाद आज ये 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ 132.30 रुपये पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी का बड़ा दांव!FMCG सेक्टर में दबदबा बनाने की तैयारी; रिलायंस कंज्यूमर की शेयर कैपिटल हुई ₹40000 Cr
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
