Adani Green Energy Q2 Results: भारत की सबसे बड़ी BESS ऑपरेटर बनी अदाणी समूह की ये कंपनी, पेश किए दमदार नतीजे
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने Q2 में ₹673 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले साल से 15.43% अधिक है, जबकि परिचालन से राजस्व 39.11% बढ़कर ₹4,520 करोड़ हो गया।

HighLights
Q2 में अदाणी ग्रीन का शुद्ध लाभ 15.43% बढ़ा।
परिचालन से राजस्व 39.11% बढ़कर ₹4,520 करोड़ हुआ।
कंपनी भारत की सबसे बड़ी BESS ऑपरेटर बन गई।
नई दिल्ली। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 673 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की इसी तिमाही के 583 करोड़ रुपये के मुकाबले ज्यादा है और यहां 15.43% की सालाना आधार पर बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले, ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू 39.11% बढ़कर 4,520 करोड़ रुपये हो गया है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 21 अक्टूबर को 3 फीसदी तक की गिरावट के साथ 1,258 रुपये के स्तर पर बंद हुए, जबकि पिछली क्लोजिंग 1,300 रुपये थी।
अदाणी ग्रीन के Q2 रिजल्ट
- अदाणी ग्रीन एनर्जी का बिजली आपूर्ति से राजस्व, पिछले साल की इसी तिमाही के 2,776 करोड़ रुपये के मुकाबले, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में 45% बढ़कर 4,019 करोड़ रुपये हो गया।
- बिजली आपूर्ति से EBITDA 51% बढ़कर 3,835 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 90.5% से बढ़कर 92% हो गया। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही के लिए, बिजली आपूर्ति से राजस्व 36% बढ़कर 8,299 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA 41% बढ़कर 7,957 करोड़ रुपये हो गया।
- सितंबर तिमाही में कैश प्रॉफिट 45% बढ़कर 1,951 करोड़ रुपये हो गया, और वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में यह 35% बढ़कर 4,176 करोड़ रुपये हो गया।
मैनेजमेंट ने नतीजों पर क्या कहा?
अदाणी ग्रीन एनर्जी के CEO आशीष खन्ना ने कहा, "हमारा ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 24% बढ़कर 20.8 GW हो गया है और एनर्जी की बिक्री में 32% की वृद्धि हुई है। इससे हमारे सोलर, विंड और हाइब्रिड एसेट्स के शानदार ऑपरेशनल प्रदर्शन को बल मिला है।"
ये भी पढ़ें - Eternal Q2 results: दीपिंदर गोयल की Zomato वाली इटरनल के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 92% बढ़कर हुआ ₹125 करोड़
कंपनी ने खावड़ा में अपने चालू बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की क्षमता को बढ़ाकर 6.63 GWh कर दिया है। खन्ना ने इसे एक अहम उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे अदाणी ग्रीन एनर्जी "भारत की सबसे बड़ी BESS ऑपरेटर बन गई है, जो देश की कुल चालू क्षमता के आधे से अधिक हिस्से के लिए जिम्मेदार है।"
