सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयर बाजार में दो नई कंपनियों की धमाकेदार एंट्री, ए-वन स्टील्स और मनीव्यू ने दिया बंपर रिटर्न; किसने कराया 63% फायदा?

Published: Thu, 01 Oct 2026 10:28 AM (IST)

आज 1 अक्टूबर को ए-वन स्टील्स इंडिया और मनीव्यू के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट हुए, दोनों ने प्रीमियम ...और पढ़ें

आज कंपनियों की हुई लिस्टिंग

आज कंपनियों की हुई लिस्टिंग

HighLights

  1. ए-वन स्टील्स इंडिया ने 14.07% प्रीमियम पर शेयर बाजार में लिस्टिंग की

  2. मनीव्यू का शेयर BSE पर 63.56% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ

  3. दोनों नई कंपनियों ने BSE और NSE पर मजबूत शुरुआत की

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज 1 अक्टूबर को शेयर बाजार में दो नई कंपनियों की लिस्टिंग हुई है। आईपीओ के बाद आज से BSE और NSE पर इन कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हो गई है। जो मेनबोर्ड कंपनियां आज लिस्ट हुई हैं, उनमें ए-वन स्टील्स इंडिया और मनीव्यू शामिल हैं। आइए जानते हैं इन दोनों कंपनियों की लिस्टिंग कैसी रही।

ए-वन स्टील्स इंडिया

पहले बात करते हैं ए-वन स्टील्स इंडिया की, जिसका शेयर बीएसई पर 457 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 57 रुपये या 14.07 फीसदी के प्रीमियम के साथ 462 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 405 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में 50 रुपये या 12.35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 455 रुपये पर शुरुआत की।
A-One Steels India का ₹405.00 करोड़ का IPO 28 सितंबर, 2026 को बंद हुआ और आखिरी दिन इसे 12.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी को 70.15 लाख शेयरों के मुकाबले 8.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
रिटेल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में 9.11 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) में 25.80 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) में 7.69 गुना और एम्प्लॉई कैटेगरी में 5.15 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ।

मनीव्यू

अब बात करते हैं मनीव्यू की, जिसका शेयर बीएसई पर 34 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 21.61 रुपये या 63.56 फीसदी के प्रीमियम के साथ 55.61 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर इसने 34 रुपये के आईपीओ प्राइस की तुलना में 21 रुपये या 61.76 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 55 रुपये पर शुरुआत की।
बेंगलुरु की कंपनी Moneyview के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला और इसे 98.46 गुना सब्सक्राइब किया गया।

ये भी पढ़ें - यादों में बसा पनघट घी! लाला श्री राम की वो विरासत, जिसकी महक आज भी कायम; खास मकसद से हुई थी शुरुआत

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)