सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 9 आईपीओ, ₹259 तक GMP; चेक करें सबकी लिस्ट

Published: Sun, 09 Aug 2026 09:06 AM (IST)

अगले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में 9 नए आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनमें 5 मेनबोर्ड और 4 एसएमई ...और पढ़ें

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 आईपीओ (AI फोटो)

अगले हफ्ते खुलेंगे 9 आईपीओ (AI फोटो)

HighLights

  1. अगले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में 9 नए आईपीओ

  2. धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का जीएमपी ₹259 पर पहुंचा

  3. मोलबायो डायग्नोस्टिक्स आईपीओ का जीएमपी ₹130 दर्ज किया गया

नई दिल्ली। अगले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में 9 नए आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड और 4 एसएमई कैटेगरी के होंगे। मेनबोर्ड आईपीओ में मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड, धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड, शिपरॉकेट लिमिटेड और बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड शामिल है। वहीं एसएमई कैटेगरी में फैसिनेट टेक्सटाइल्स लिमिटेड, शाम फोम लिमिटेड, प्रमोदिनी मेडिकेयर लिमिटेड और Q&T फूड्स लिमिटेड शामिल हैं। आइए जानते हैं इन 9 आईपीओ की डिटेल और चेक करते हैं कि सबसे अधिक GMP किसका चल रहा है।

धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलकर 12 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 829-871 रुपये होगा। वहीं लॉट साइज 17 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 17 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
इंवेस्टरगेन के अनुसार धूत ट्रांसमिशन का जीएमपी (अनलिस्टेड मार्केट में शेयर का प्रीमियम) फिलहाल 259 रुपये चल रहा है। यानी कि इस शेयर की लिस्टिंग प्राइस बैंड के ऊपरी भाव के मुकाबले 259 रुपये अधिक पर हो सकती है। पर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का आईपीओ भी 10 अगस्त को खुलकर 12 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 768-807 रुपये होगा। वहीं लॉट साइज 18 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का जीएमपी 130 रुपये चल रहा है।

शाम फोम लिमिटेड

शाम फोम का आईपीओ 11 अगस्त को खुलकर 13 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस 130 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1000 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार Sham Foam का जीएमपी फिलहाल 0 है।

फैसिनेट टेक्सटाइल्स लिमिटेड

फैसिनेट टेक्सटाइल्स का आईपीओ भी 11 अगस्त को खुलकर 13 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 148-156 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी फिलहाल 0 है।

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का आईपीओ भी 11 अगस्त को खुलकर 13 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 133-140 रुपये है। वहीं लॉट साइज 107 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी 24 रुपये है।

Q&T फूड्स लिमिटेड

Q&T फूड्स लिमिटेड का आईपीओ 12 अगस्त को खुलकर 14 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस 115 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी अभी 0 है।

प्रमोदिनी मेडिकेयर लिमिटेड

प्रमोदिनी मेडिकेयर का आईपीओ भी 12 अगस्त को खुलकर 14 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 110-118 रुपये है। वहीं लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी अभी 0 है।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ भी 12 अगस्त को खुलकर 14 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 271-285 रुपये है। वहीं लॉट साइज 52 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी अभी 25 रुपये है।

शिपरॉकेट लिमिटेड

शिपरॉकेट का आईपीओ भी 12 अगस्त को खुलकर 14 अगस्त को बंद होगा। इस आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 92-97 रुपये है। वहीं लॉट साइज 154 शेयरों की है। इंवेस्टरगेन के अनुसार इस कंपनी का जीएमपी अभी 14 रुपये है।

ये भी पढ़ें - ₹9 वाले शेयर में तूफानी तेजी, सुस्त बाजार में 16% भागा स्टॉक; दुनिया की सबसे बड़ी सप्लाई चेन सर्विस प्रोवाइडर्स में शामिल

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)