शेयर बाजार की गिरावट में भी इन 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न, निवेशकों का पैसा 5 दिन में हुआ डबल; 109% तक उछले
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, 5 शेयरों ने निवेशकों को 109% तक का शानदार रिटर्न दिया, जिससे ...और पढ़ें

5 दिन में पैसा डबल करनेवाले शेयर (AI फोटो)
HighLights
बाजार गिरावट के बावजूद 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न
चंद्रिमा मर्केंटाइल ने 108.68% का उच्चतम रिटर्न दर्ज किया
इन शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक कर दिया
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्का बदलाव आया। BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 276.32 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 77,264.51 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 76.35 अंक या 0.31 प्रतिशत नीचे आया और 24,175.65 पर बंद हुआ।
जहां एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट आई, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिनमें बीते हफ्ते करीब 109 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। यानी इन शेयरों ने 5 दिन में निवेशकों का पैसा डबल से अधिक कर दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
चंद्रिमा मर्केंटाइल
चंद्रिमा मर्केंटाइल का शेयर बीते हफ्ते 108.68 फीसदी चढ़ा। इसका शेयर 6.45 रुपये से 13.46 रुपये पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 108.68 फीसदी रिटर्न मिला, जिससे निवेशकों का पैसा 5 ही दिन में डबल से अधिक हो गया है।
शुक्रवार को इसका शेयर 10 फीसदी उछलकर 13.46 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 448.45 करोड़ रुपये है।
सुपर टेनरी
सुपर टेनरी का शेयर 9.07 रुपये से 14.22 रुपये पर पहुंच गया, जिससे ये शेयर 56.78 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी ऊपर चढ़कर 14.22 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 153.54 करोड़ रुपये है।
परमेश्वर मेटल
परमेश्वर मेटल का अगला नंबर है। इसका शेयर 208 रुपये से 299.90 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 44.18 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये शेयर मामूली मजबूती के साथ 299.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 456.58 करोड़ रुपये है।
ओरिएंटल एरोमैटिक्स
ओरिएंटल एरोमैटिक्स के शेयर ने पिछले हफ्ते 44.05 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 338.95 रुपये से 488.25 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 13.86 फीसदी उछलकर 488.25 रुपये पर बंद हुआ, जिस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1443 करोड़ रुपये है।
पीवीपी वेंचर्स
लिस्ट में 5वें नंबर पर पीवीपी वेंचर्स है, जिसका शेयर 45.43 रुपये से 65.12 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 5 फीसदी चढ़कर 65.12 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 1,695.75 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? इन फैक्टर्स पर रखें नजर; GDP डेटा सबसे अहम
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
