सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Top 5 Stocks: मार्केट गिरा, मगर इन 5 शेयरों ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न; 5 ही दिन में कर दिया पैसा लगभग डबल!

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:36 PM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 91 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया। ...और पढ़ें

91.65 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

91.65 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर (AI फोटो)

HighLights

  1. शेयर बाजार में पिछले हफ्ते 2.26% तक की गिरावट दर्ज की गई

  2. बाजार की गिरावट के बावजूद 5 शेयरों ने 91% से अधिक रिटर्न दिया

  3. ESDS सॉफ्टवेयर ने 91.65% रिटर्न के साथ टॉप पर रहा

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी निगेटिव रहा। BSE सेंसेक्स 1,733.67 अंक या 2.26% गिरकर 74,781.76 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 में 499.6 अंक या 2.09% की गिरावट आई और यह 23,398.10 पर बंद हुआ। मगर शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 91 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

ESDS सॉफ्टवेयर

हाल ही में लिस्ट हुई ESDS सॉफ्टवेयर का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 91.65 फीसदी रिटर्न दिया। यानी इसने निवेशकों का पैसा करीब डबल कर दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 895.55 रुपये से 1716.35 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की उछाल के साथ 1,716.35 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 20,117.50 करोड़ रुपये है।

अनमोल इंडिया

अनमोल इंडिया का शेयर पिछले हफ्ते 69.22 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 10.04 रुपये से 16.99 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 16.99 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 96.01 करोड़ रुपये है।

मार्बल सिटी इंडिया

मार्बल सिटी इंडिया शेयर पिछले हफ्ते 68.10 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 102.50 रुपये से 172.30 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.28 फीसदी की मजबूती के साथ 172.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 448.50 करोड़ रुपये है।

लैडरअप फाइनेंस

लैडरअप फाइनेंस का स्टॉक पिछले हफ्ते 63.24 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 47.50 रुपये से 77.54 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 18.13 फीसदी की तेजी के साथ 77.54 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 70 करोड़ रुपये है।

सन रिटेल

सन रिटेल का स्टॉक पिछले हफ्ते 58.06 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 0.31 रुपये से 0.49 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 8.89 फीसदी की तेजी के साथ 0.49 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 7.60 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - वालचंदनगर का दिलचस्प इतिहास: कॉटन कारोबारी से देश को पहली डिफेंस कंपनी देने वाले सेठ वालचंद की कहानी; ISRO के भी बने खास

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)