सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sensex-Nifty गिरे, मगर पिछले हफ्ते ये 5 शेयर 5 दिन में 70% तक उछले; लिस्ट में डेढ़-दो रुपये वाले स्टॉक भी शामिल

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:09 PM (IST)

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, पांच स्टॉक्स ने निवेशकों को 70% तक का शानदार रिटर्न दिया। DJS ...और पढ़ें

5 दिन में 70 फीसदी तक रिटर्न

5 दिन में 70 फीसदी तक रिटर्न

HighLights

  1. पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई

  2. पांच शेयरों ने बाजार के विपरीत 70% तक रिटर्न दिया

  3. DJS Stock and Shares ने सर्वाधिक 69.88% का मुनाफा दिया

नई दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए निगेटिव रहा। बीते हफ्ते में BSE सेंसेक्स 489.92 अंक या 0.62% गिरकर 78,009.25 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 में 204.65 अंक या 0.83% की गिरावट आई और यह 24,366 पर बंद हुआ। वहीं शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 स्टॉक्स ने 5 ही दिनों में निवेशकों को 70 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।

DJS Stock and Shares

DJS Stock and Shares का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 69.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 1.66 रुपये से 2.82 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.73 फीसदी की उछाल के साथ 2.82 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 21.28 करोड़ रुपये है।

Swati Projects

Swati Projects का शेयर पिछले हफ्ते 61.03 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 35.80 रुपये से 57.65 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 57.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 58.23 करोड़ रुपये है।

Shreyas Intermediates

Shreyas Intermediates का शेयर पिछले हफ्ते 36.96 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 5.60 रुपये से 7.67 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 4.50 फीसदी की तेजी के साथ 7.67 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 54.34 करोड़ रुपये है।

Shekhawati Industries

Shekhawati Industries का स्टॉक पिछले हफ्ते 36.43 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 14 रुपये से 19.10 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.69 फीसदी की कमजोरी के साथ 19.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 66.79 करोड़ रुपये है।

Vision Corporation

Vision Corporation का स्टॉक पिछले हफ्ते 36 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 2 रुपये से 2.72 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर एक दम फ्लैट 2.72 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.43 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - ये है भारत की कागज बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी, कौन है इसका मालिक? 51 साल में एक फैक्ट्री से बना ₹16,000 करोड़ का कारोबार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)