IPO News: एक साथ तीन आईपीओ की लिस्टिंग, किसने कराया फायदा और किसने नुकसान? ये कंपनी रही सबसे आगे
आज शेयर बाजार में कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स सहित तीन मेनबोर्ड आईपीओ लिस्ट हुए। इनमें से ...और पढ़ें

आज एक साथ 3-3 आईपीओ की लिस्टिंग
HighLights
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स आईपीओ ने बीएसई पर शुरुआत की
6.34% प्रीमियम के साथ हुई लिस्टिंग
ग्लास वॉल सिस्टम्स आईपीओ ने बीएसई पर 4.45% प्रीमियम पर लिस्टिंग की
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में एक साथ 3-3 लिस्टिंग हुई हैं। इनमें कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स शामिल हैं। ये तीनों मेनबोर्ड के आईपीओ हैं। हालांकि इनमें से किसी की लिस्टिंग बहुत अधिक गिरावट या भारी प्रीमियम पर नहीं हुई। आगे जानिए किसने कराया फायदा और किसने नुकसान।
Kanohar Electricals IPO Listing
पहले बात करते हैं कनोहर इलेक्ट्रिकल्स की। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 672.05 रुपये पर हुई, जो कि आईपीओ प्राइस से 40.05 रुपये या 6.34% अधिक है। वहीं एनएसई पर इसने 685.50 रुपये पर शुरुआत की, जो कि 53.50 रुपये या 8.47% प्रीमियम है।
करीब साढ़े 10 बजे ये BSE पर 719.40 रुपये पर है। ये भाव बीएसई के लिस्टिंग प्राइस से 47.35 रुपये या 7.05 फीसदी की तेजी है।
Prasol Chemicals IPO Listing
इस शेयर ने नुकसान कराया। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 611 रुपये पर हुई, जो कि आईपीओ प्राइस से 65 रुपये या 9.62% कम है। वहीं एनएसई पर इसने 610 रुपये पर शुरुआत की, जो कि 66 रुपये या 9.76% कम रहा है।
करीब साढ़े 10 बजे ये BSE पर 621.20 रुपये पर है। ये भाव बीएसई के लिस्टिंग प्राइस से 10.20 रुपये या 1.67 फीसदी की तेजी है।
Glass Wall Systems IPO Listing
इस शेयर ने थोड़ा फायदा कराया। इसकी लिस्टिंग बीएसई पर 190.10 रुपये पर हुई, जो कि आईपीओ प्राइस से 8.10 रुपये या 4.45% अधिक है। वहीं एनएसई पर इसने 194 रुपये पर शुरुआत की, जो कि 12 रुपये या 6.59% अधिक रहा।
करीब साढ़े 10 बजे ये BSE पर 197 रुपये पर है। ये भाव बीएसई के लिस्टिंग प्राइस से 15 रुपये या 8.24 फीसदी की तेजी है।
ये भी पढ़ें - तांबा, पानी और बिजली का 'चक्रव्यूह': जाम्बिया में अनिल अग्रवाल की वेदांता से राष्ट्रपति ने कर दी अपील! खदानों को बचाना जरूरी
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
