सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस एक Missed Call या SMS से मिल जाएगा 20 लाख तक का लोन

By NiteshEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2021 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 07:05 AM (IST)

SBI’s Xpress Credit Personal Loan यह लोन तुरंत मिल जाएगा और आसानी से अप्रूव हो जाएगा। SBI के ऐसे खाताधारक ...और पढ़ें

SBI Xpress personal loan is just a missed call or a message away
SBI Xpress personal loan is just a missed call or a message away

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने Xpress Credit Personal Loan सुविधा शुरू की है। बैंक का कहना है कि यह लोन तुरंत मिल जाएगा और आसानी से अप्रूव हो जाएगा। SBI के ऐसे खाताधारक जिनका बैंक के साथ वेतन खाता है और उनकी मासिक आमदनी 15,000 रुपये प्रति महीना है वे Xpress Credit Personal Loan के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SBI की Xpress Credit Personal Loan सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को बस एक मिस्ड कॉल या एक मैसेज करना होगा। एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा कि यह सुविधा एक SMS के जरिये मिल जाएगी और आप लिखकर 7208933145 पर मैसेज कर सकते हैं।

एक अन्य ट्वीट में बैंक ने लिखा, पर्सनल लोन बहुत आसान हो गया है और यह 7208933142 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर भी लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Credit Card Bill का समय पर भुगतान नहीं करने पर हो सकती है ये दिक्कतें, जानिए

SBI Xpress Credit Personal Loan की सुविधाएं

20 लाख रुपये तक का लोन।

कम ब्याज दर।

दैनिक शेष राशि पर ब्याज।

कम प्रोसेसिंग फीस।

न्यूनतम दस्तावेज।

जीरो हिडन कास्ट।

दूसरे लोन के लिए भी प्रावधान

कोई सिक्योरिटी नहीं, कोई गारंटर नहीं।

यह भी पढ़ें: SBI Nominee Registration Process: घर बैठे ऑनलाइन जोड़ सकते हैं नॉमिनी का नाम, जानिए प्रक्रिया

पात्रता

SBI में वेतन खाता हो।

न्यूनतम मासिक आय 15,000 रुपये

न्यूनतम कर्ज राशि - 25,000 रुपये

अधिकतम कर्ज राशि - 20 लाख रुपये

यह भी पढ़ें: Credit Card EMI का ऐसे उठाएं फायदा, जानिए इसके 4 लाभ

SBI Xpress Credit Personal Loan

ब्याज दर 9.60% है

मिस्ड कॉल नंबर

SBI Xpress Credit Personal Loan के लिए आवेदन करने के लिए 7208933142 नंबर पर एक मिस्ड कॉल दें- 

SMS नंबर

SBI Xpress Credit Personal Loan के लिए आवेदन करने के लिए, आप इस नंबर -720893333145 पर PERSONAL लिखकर SMS भेज सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।