बंद हो गया पुराना नंबर? आधार कार्ड में घर बैठे करें अपडेट, वरना रुक सकता है सरकारी योजनाओं का फायदा!
पुराना मोबाइल नंबर बंद होने पर आधार कार्ड में उसे अपडेट करना बेहद ज़रूरी है, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ ...और पढ़ें

बंद हो गया पुराना नंबर? आधार कार्ड में घर बैठे करें अपडेट, वरना रुक सकता है सरकारी योजनाओं का फायदा!
HighLights
पुराना नंबर बंद होने पर आधार में मोबाइल अपडेट करें।
आधिकारिक आधार ऐप से घर बैठे मोबाइल नंबर बदलें।
ओटीपी समस्या या बंद नंबर पर आधार केंद्र जाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने हाल फिलहाल मोबाइल नंबर बदला है या फिर नंबर किसी वजह से बंद हो गया है? अगर हां, तो ध्यान रखिए कि नंबर बंद होने की वजह से कई सारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है। क्योंकि अगर आधार कार्ड पर नंबर अपडेट नहीं होगा तो ओटीपी नहीं आएगा (Aadhaar Card Update) और ओटीपी की वजह से आप किसी भी योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि आधार पर नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड?
अगर आप भी अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो आपको किसी भी ऑफिस चक्कर काटने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही अपने फोन में ऑफिशियल Aadhaar App की मदद से ही कर सकते हैं। आधार पर नंबर अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले अपने फोन (Android या iPhone) में ऑफिशियल Aadhaar App डाउनलोड करें।
- एप खोलकर अपनी पसंद की भाषा चुनें और अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- नियम-शर्तों और प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करें।
- एप में इस्तेमाल होने वाली सही SIM चुनें और फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की स्कैनिंग) की प्रक्रिया पूरी करें।
- एप को सुरक्षित रखने के लिए 6 अंकों का एक नया PIN सेट कर लें, ताकि आगे आसानी से लॉगिन कर सकें।
- अब एप में लॉगिन करके Services वाले सेक्शन में जाएं और Mobile Number Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना नया चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें। नए नंबर पर आए OTP से उसे वेरीफाई करें। इसके बाद फिर से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- तय फीस ऑनलाइन जमा करें और अपना आवेदन सबमिट कर दें।
क्या पुराने नंबर पर भी आएगा OTP?
ये चीज समझना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐप में उसी नंबर से रजिस्टर्ड हैं जो पहले आधार में था, तो नए नंबर पर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से काम बन जाएगा। लेकिन अगर आपने एप में कोई दूसरा नंबर डाला है, तो UIDAI के नियमों के मुताबिक पुराने और नए दोनों नंबरों पर OTP आ सकता है।
साथ ही अगर पुराना नंबर है ही नहीं या फिर बंद है तो एप काम नहीं करेगा। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना ही पड़ेगा (हालांकि इसके लिए भी किसी कागज़-पत्तर या डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी)।
ये भी पढ़ें:
PPF Calculation: ₹10000 के निवेश से ऐसे बनेगा ₹32 लाख का फंड! ₹1000 और ₹5000 के लिए भी समझें कैलकुलेशन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।