सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF Calculation: ₹10000 के निवेश से ऐसे बनेगा ₹32 लाख का फंड! ₹1000 और ₹5000 के लिए भी समझें कैलकुलेशन

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 06:33 PM (IST)

पीपीएफ भारत की एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री सरकारी बचत योजना है। यह लेख बताता है कि कैसे ₹1000, ₹5000 और ...और पढ़ें

PPF Calculation: ₹10000 के निवेश के ऐसे बनेगा ₹32 लाख का फंड! ₹1000 और ₹5000 के लिए भी समझें कैलकुलेशन

PPF Calculation: ₹10000 के निवेश के ऐसे बनेगा ₹32 लाख का फंड! ₹1000 और ₹5000 के लिए भी समझें कैलकुलेशन

HighLights

  1. पीपीएफ पर 7.1% ब्याज दर, टैक्स-फ्री रिटर्न।

  2. मासिक ₹10000 निवेश से 15 साल में ₹32.55 लाख।

  3. 15 साल लॉक-इन, सेक्शन 80C तहत टैक्स छूट।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पीपीएफ (Public Provident Fund) भारत में सबसे सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न देने वाली सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीम में से एक है। अक्सर निवेशकों के मन में ये सवाल रहता है कि अगर वे हर महीने छोटी बचत करें, तो 15 साल के लॉक-इन पीरियड में ये पैसा कितना बढ़ जाएगा? तो आइए आपको आज ₹1000, ₹5000 और ₹10000 के पीपीएफ निवेश का पूरा कैलकुलेशन समझाते हैं।

पीपीएफ पर कितना मिलता है ब्याज?

मालूम हो कि फिलहाल PPF पर 7.1% ब्याज मिलता है। हालांकि, सरकार हर तिमाही में स्मॉल सेविंग्स स्कीम के ब्याज को अपडेट करती है, लेकिन सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए इस ब्याज दर को बरकरार रखा है।

कहां कितना मिलेगा रिटर्न?

मंथली निवेश 15 साल में कुल निवेश अनुमानित ब्याज (Interest)
15 साल बाद कुल फंड (Corpus)
₹1,000 ₹1,80,000 ₹1,45,217 लगभग ₹3.25 लाख
₹5,000 ₹9,00,000 ₹7,26,085 लगभग ₹16.27 लाख
₹10,000 ₹18,00,000 ₹14,52,170 लगभग ₹32.55 लाख


PPF क्यों है फायदेमंद?

  • अवधि (Tenure): PPF का शुरुआती लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है। इसे इसके बाद 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • निवेश सीमा (Contribution Limits): आप एक वित्त वर्ष (Financial Year) में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं। साल भर में अधिकतम 12 किस्तों (Deposits) में पैसे डाले जा सकते हैं।
  • टैक्स बेनिफिट्स: PPF में निवेश करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, इस पर मिलने वाला ब्याज और मेच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा टैक्स-फ्री होता है (EEE कैटेगरी)।
  • लोन और निकासी: जरूरत पड़ने पर आप पीपीएफ खाते से लोन ले सकते हैं और कुछ खास शर्तों के तहत आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की सुविधा भी मिलती है।

ये भी पढ़ें: PF खाता धारकों के लिए बड़ी खबर! अब घर बैठे ऑनलाइन सुधारें नाम और जन्मतिथि, जानें आसान तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।