₹1 लाख जमा करने पर बेटी को मिलेंगे करीब ₹48 लाख, सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे बनेगा बड़ा फंड; चेक करें कैलकुलेशन
SSY calculation: सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें सालाना ₹1 लाख निवेश करके ...और पढ़ें
-1794453999558_m.webp)
ऐसे बनेगा मोटा फंड
HighLights
सालाना ₹1 लाख निवेश पर ₹48 लाख का फंड।
सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% सालाना ब्याज दर।
बेटी की पढ़ाई के लिए आंशिक निकासी संभव।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस स्कीम में माता-पिता छोटी-छोटी बचत के जरिए बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें निवेश की अवधि 15 साल है, जबकि खाता 21 साल बाद मैच्योर होता है। यानी निवेश बंद होने के बाद भी खाते में जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।
अगर आप हर साल इस योजना में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर करीब 47.88 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। आइए समझते हैं कि 1 लाख रुपये सालाना निवेश करने पर कितना पैसा जमा होगा और ब्याज से कितनी कमाई होगी।
फिलहाल कितना मिल रहा है ब्याज?
सुकन्या समृद्धि योजना पर फिलहाल अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में ब्याज सालाना कंपाउंड होता है। सरकार हर तिमाही छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। इसलिए भविष्य में ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी की रकम भी बदल सकती है।
देखें पूरा कैलकुलेशन
- सालाना निवेश: ₹1 लाख
- निवेश की अवधि: 15 साल
- कुल निवेश: ₹15 लाख
- ब्याज दर (मानकर): 8.2%
- 21 साल बाद अनुमानित मैच्योरिटी रकम: ₹47,88,079
- कुल निवेश: ₹15,00,000
- कुल ब्याज:₹32,88,079
- गणना में हर वित्त वर्ष की शुरुआत में ₹1 लाख जमा करने और पूरी अवधि में 8.2% ब्याज दर बने रहने की धारणा है।
कैसे समझें पूरा गणित?
- पहले साल ₹1 लाख जमा करने पर 8.2% ब्याज के हिसाब से 8,200 रुपये ब्याज मिलेगा। साल के अंत में रकम 1,08,200 रुपये हो जाएगी।
- दूसरे साल 1 लाख रुपये और जमा होंगे। अब 2,08,200 रुपये पर ब्याज मिलेगा, जो 17,072 रुपये होगा।
- तीसरे साल भी 1 लाख रुपये जमा करने पर ब्याज की रकम और बढ़ जाएगी।
- इसी तरह 15 साल तक निवेश करने पर कुल जमा रकम 15 लाख रुपये हो जाएगी।
- इसके बाद अगले 6 साल तक बिना नया निवेश किए भी ब्याज जुड़ता रहेगा।
- इस तरह 21 साल पूरे होने पर करीब 47.88 लाख रुपये मिल सकते हैं। यानी आपकी जमा पूंजी से करीब 32.88 लाख रुपये ज्यादा ब्याज के रूप में मिलेंगे।
बेटी की पढ़ाई के लिए बीच में निकाल सकते हैं पैसा
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के 18 साल का होने या 10वीं कक्षा पास करने, जो भी पहले हो, उसके बाद पढ़ाई के लिए खाते में मौजूद पिछले वित्त वर्ष के बैलेंस का अधिकतम 50 फीसदी तक निकाला जा सकता है। इससे उच्च शिक्षा के खर्चों को पूरा करने में मदद मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।