सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SCSS vs MIS: 15 लाख के निवेश पर किसमें होगी ज्यादा कमाई? टेबल के जरिए समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:00 AM (IST)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SCSS और POMIS निवेश योजनाओं की तुलना की गई है। SCSS 8.2% ब्याज के साथ अधिक फायदेमंद है, जबकि POMIS 7.4% ब्याज देता है।

SCSS vs MIS: 15 लाख के निवेश पर किसमें होगी ज्यादा कमाई, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या बेस्ट?

SCSS vs MIS: 15 लाख के निवेश पर किसमें होगी ज्यादा कमाई, वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या बेस्ट?

HighLights

  1. SCSS में 8.2% और POMIS में 7.4% ब्याज।

  2. SCSS वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च ब्याज दर प्रदान करता है।

  3. POMIS 60 वर्ष से कम आयु वालों के लिए उपयुक्त।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए निवेश करके रेगुलर कमाई के कई ऑप्शन मौजूद हैं (Investment Options for Senior Citizens)। इनमें सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) (POMIS) सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। दोनों ही सरकारी योजनाएं हैं और दोनों ही 5 साल में मेच्योर होती हैं। लेकिन अगर बात करें ब्याज दर और बाकी फायदों की, तो दोनों में काफी अंतर है। ऐसे में आइए समझते हैं कि आपके लिए कौन सी फायदेमंद हो सकती है।

कहां ज्यादा मिलता है ब्याज?

ब्याज की बात करें तो, SCSS में सालाना 8.2 फीसदी का ब्याज (SCSS Interest Rate) मिलता है और भुगतान हर तिमाही पर होता। लेकिन अगर पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम (POMIS) की बात करें तो यहां पर सिर्फ 7.4% की दर से ब्याज मिलता।

कैलकुलेशन से समझें:

मान लीजिए कि आप 5 सालों के लिए ₹15 लाख का निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि ₹15 लाख के निवेश पर कहां कितना फायदा होगा।

विवरण SCSS POMIS
ब्याज दर 8.20% 7.40%
निवेश राशि ₹15 लाख ₹15 लाख
ब्याज भुगतान त्रैमासिक मासिक
प्रति भुगतान ब्याज ₹30,750 ₹9,250
वार्षिक ब्याज आय ₹1,23,000 ₹1,11,000
5 वर्षों में कुल ब्याज ₹6,15,000 ₹5,55,000
परिपक्वता अवधि 5 वर्ष 5 वर्ष

आपके लिए कौन सही?

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और ज्यादा ब्याद दर का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपके लिए SCSS बेस्ट है। यहां पर अधिकतम ₹30 लाख का निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी उम्र 60 साल नहीं है, और आप निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम भी आपके लिए बढ़िया हो सकती है। यहां सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गौतम अदाणी की नेटवर्थ उनके दो बेटों में बांट दी जाए, तो करण और जीत अदाणी कितने अमीर हो जाएंगे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।