SBI या Bank of Baroda, जानिए FD पर कौन दे रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न!
यह लेख भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों की तुलना करता है। इसमें बताया गया है कि विभिन्न समयावधियों के लिए सामान्य नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों को कौन सा बैंक बेहतर रिटर्न दे रहा है।

SBI और BoB की FD दरों की तुलना।
HighLights
SBI और BoB की FD दरों की विस्तृत तुलना।
विभिन्न समयावधियों पर ब्याज दरों का गहन विश्लेषण।
सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर रिटर्न विकल्प।
बिजनेस डेस्क, नई दल्ली। SBI VS BoB FD Rates: भारत में आज भी बहुत से लोग शेयर बाजार की बजाए बैंक एफडी में निवेश करते हैं। यहां उन्हें बिना रिस्क के एक निश्चित रिर्टन मिलता है। अगर आप भी बैंक एफडी में निवेश करते हैं तो आज हम आपको दो सरकारी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों के बारे में बताएंगे। और जानेंगे कि आखिर किस समयावधि में कहां बेहतर रिटर्न मिल रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा कितने दिन की FD पर कितना ब्याज दे रहा?
| बैंक ऑफ बड़ौदा के FD Rates | ||
| समयावधि | जनरल पब्लिक | सीनियर सिटिजन |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.50% | 4.00% |
| 46 दिन से 180 दिन | 5% | 5.50% |
| 181 दिन से 210 दिन | 5.50% | 6.00% |
| 211 दिन से 270 दिन | 5.75% | 6.25% |
| 271 दिन और उससे अधिक, लेकिन 1 वर्ष से कम | 6% | 6.50% |
| 1 वर्ष | 6.25% | 6.75% |
| 1 वर्ष से अधिक से 400 दिन तक | 6.25% | 6.75% |
| 400 दिन से अधिक से 2 वर्ष तक (444 और 555 दिन को छोड़कर) | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष तक | 6.25% | 6.75% |
| 3 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष तक | 6.30% | 6.90% |
| 5 वर्ष से अधिक से 10 वर्ष तक | 6% | 7.00% |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दिन की FD पर कितना ब्याज दे रहा?
| SBI के FD Rates | ||
| समयावधि | जनरल पब्लिक | सीनियर सिटिजन के लिए |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 5.90% | 6.40% |
| 1 साल से 2 साल से कम | 6.25% | 6.75% |
| 2 साल से 3 साल से कम | 6.40% | 6.90% |
| 3 साल से 5 साल से कम | 6.30% | 6.80% |
| 5 साल और 10 साल तक | 6.05% | 7.05% |
यह भी पढ़ें- सोने में रेडियम की मिलावट से डरें नहीं! XRF मशीन के सामने नहीं टिकता कोई भी फर्जीवाड़ा, IBJA अध्यक्ष ने बताया सच