राशन कार्ड न होने से रुक सकता है इन योजनाओं का लाभ, हो जाएगा नुकसान! कैसे करें अपना बचाव?
Ration card news: राशन कार्ड मुफ्त राशन के साथ-साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज ...और पढ़ें

इन स्कीम्स का नहीं उठा पाएंगे लाभ
HighLights
राशन कार्ड मुफ्त राशन और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी।
उज्ज्वला और आयुष्मान योजना में राशन कार्ड अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से बनवाएं अपना राशन कार्ड।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: राशन कार्ड (Ration Card) एक ऐसा जरिया है जिससे जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या कम कीमत पर राशन मिलता है। इसके बिना आप मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले सकते। इसके साथ ही कुछ ऐसी कई जरूरी स्कीम्स भी हैं जिनका लाभ आप बिना राशन कार्ड के नहीं उठा सकते हैं। इसलिए राशन कार्ड का होना बेहद जरूरी है।
कौन-कौन सी हैं स्कीम्स?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त गैस प्रदान की जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ पाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने भी जरूरी हैं। इसके साथ ही आप योग्यता को पूरा करते हो। इस योजना का लाभ उठाने कि लिए आपके पास इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- एड्रेस प्रूफ के लिए भी आधार कार्ड चल सकता है।
- बैंक अकाउंट डिटेल्स ताकी आपको सब्सिडी का पैसा मिले।
- राशन कार्ड की लेटेस्ट फोटो कॉपी। ये ध्यान रखें कि राशन कार्ड में आपके सभी परिवार के सदस्यों का नाम शामिल होना चाहिए।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
इस योजना के लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है, बिना राशन कार्ड के आप आयुष्मान कार्ड का भी लाभ नहीं ले सकते। आयुष्मान कार्ड के जरिए जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज प्रदान किया जाता है। लेकिन अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आप आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकते हैं।
ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
- आइडेंटी प्रूफ के लिए आधार या पैन कार्ड
- प्रूफ ऑफ एड्रेस
- कॉन्टेक्ट डिटेल्स (मोबाइल नंबर और ईमेल)
- कास्ट सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- डॉक्यूमेंट्स प्रूफ ऑफ करेंट फैमली (इसके लिए राशन कार्ड ले सकते हैं।)
- अगर आपके पास नहीं है, तो इसे बना लीजिए। इसकी जरूरत आपको अन्य स्कीम्स में भी पड़ सकती है।
Ration Card कैसे बनावाएं?
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई (Food & civil supplies) विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब यहां New ration card apply का विकल्प चुनें।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जो फॉर्म आपने अप्लाई किया है उसमें अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और Acknowledgement/Reference Number सेव कर लें।
- ये रेफरेंस नंबर आपको बाद में स्टेटस चेक करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: EPFO ने जारी किए PF विड्रॉल के नए नियम, कब-कब निकाल सकेंगे एडवांस पैसा? चेक करें अपडेट
